Home Bihar News Bihar Breaking News! पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन,...

Bihar Breaking News! पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन, पटना AIIMS में चल रहा था इलाज

0
569
Bihar Breaking News! पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन, पटना AIIMS में चल रहा था इलाज
Bihar Breaking News! पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन, पटना AIIMS में चल रहा था इलाज

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव का निधन हो गया है. पप्पू यादव ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है. उनके पिता पिछले कई दिनों से पटना AIIMS में भर्ती थे.

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव का पटना AIIMS में निधन हो गया है. इसकी जानकारी खुद सांसद ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) में पोस्ट के जरिए दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,’मेरी दुनिया उजड़ गई! मेरे सृजनकर्ता, आदर्श, मेरे विचारकेंद्र, मेरे प्रेरणाश्रोत, मेरे पथप्रदर्शक, मेरी शक्ति के उत्स पिताजी नहीं रहे! पापा आपके बिना मैं कुछ नहीं!’

आठ दिन पहले 9 सितंबर को पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपने पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी. अपने एक्स अकाउंट से तस्वीर शेयर करते हुए पप्पू यादव ने लिखा था,’मेरे पिताजी पटना एम्स में इलाजरत हैं. कल ही उन्हें पूर्णिया से पटना एम्स लाए हैं. जनसेवा के तमाम दायित्वों को अपने सहयोगियों को सौंप पिताजी की सेवा के लिए पटना में हूं. मेरे सृजनकर्ता ही नहीं, वह मेरी विचारधारा और दर्शन के भी निर्माता हैं, उनका सानिध्य मेरी सर्वोच्च शक्ति है.’

New CM of Delhi : दिल्ली की नई CM आतिशी के पास ना कार! ना गहने, बस बैंक में जमा किया पैसा, जानिए कितनी है संपत्ति

Income Tax Recruitment 2024 : Income Tax में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास करें आवेदन, 56,000 रुपये मासिक वेतन पाएं

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.