Home Patna Bihar Breaking News! पटना जंक्शन पर जमीन के अंदर और जमीन के...

Bihar Breaking News! पटना जंक्शन पर जमीन के अंदर और जमीन के ऊपर चलेगी मेट्रो ट्रेन, बनेगा चार टनल

0
719

बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो परिचालन को लेकर जोर.जोर से काम हो रहा है, इसी बीच कहा जा रहा है कि पटना जंक्शन से डाक बंगला चौराहे तक चार टनल बनाया जाएगा। दो टनल ऊपर तो दो टनल नीचे, पटना जंक्शन से रुकनापुरा तक अंडरग्राउंड निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

चार टनल के बारे में बताया जाता है कि दो टनल दानापुर की ओर जाएगी तो दो टनल गांधी मैदान की ओर। मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि दानापुर की ओर जाने वाली टनल जमीन के नीचे अर्थात अंडरग्राउंड होगी तो वहीं पटना जंक्शन से गांधी मैदान की ओर जाने वाली टनल जमीन के ऊपर होगी।

यहां बनेंगे अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन

राजेंद्र नगर, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना विश्वविद्यालय, पीएमसीएच, गांधी मैदान, आकाशवाणी, पटना जंक्शन, विद्युत भवन, विकास भवन, चिड़ियाघर, राजा बाजार, रुकना पुर

यहां बनेंगे एलिवेटेड स्टेशन

न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, जगनपुरा, रामकृष्ण नगर, मीठापुर, पाटलिपुत्र आरपीएस, सगुना मोर, दानापुर स्टेशन

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.