Home Bihar News Bihar Breaking News! बिहार के अररिया में एनकाउंटर, तनिष्क शोरूम लूट कांड...

Bihar Breaking News! बिहार के अररिया में एनकाउंटर, तनिष्क शोरूम लूट कांड का आरोपी ढेर, STF के 3 जवान भी जख्मी

0
416
Bihar Breaking News! बिहार के अररिया में एनकाउंटर, तनिष्क शोरूम लूट कांड का आरोपी ढेर, STF के 3 जवान भी जख्मी
Bihar Breaking News! बिहार के अररिया में एनकाउंटर, तनिष्क शोरूम लूट कांड का आरोपी ढेर, STF के 3 जवान भी जख्मी

बिहार के अररिया जिले में शनिवार तड़के एसटीएफ की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई है. एनकाउंटर में तनिष्क शोरूम लूट कांड का आरोपी ढेर हो गया है. जबकि एसटीएफ …

बिहार के अररिया जिले में शनिवार तड़के एसटीएफ की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई है. एनकाउंटर में तनिष्क शोरूम लूट कांड का आरोपी ढेर हो गया है. जबकि एसटीएफ के तीन जवान भी जख्मी हो गए हैं.

अररिया पुलिस का कहना था कि आज तड़के सुबह एसटीएफ को दो अपराधियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी. इसी आधार पर मौके की घेराबंदी की गई. पुलिस ने ललकारा तो वे भागने लगे और फायरिंग करने लगे. एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई की. एक अपराधी घायल हो गया. उसे अस्पताल भेजा गया. जहां उसकी मौत हो गई. दूसरा अपराधी मौके से भाग गया है. उसकी तलाश में टीमें लगी हैं.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर में एसटीएफ के तीन जवान भी घायल हुए हैं. जिस अपराधी को गोली लगी थी, उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री थी और अररिया जिले का ही कुख्यात बदमाश था. वो कई बैंक लूट कांड में संलिप्त रहा है. पूर्णिया में तनिष्क शोरूम लूटकांड में भी उसकी संलिप्तता रही है. मुखिया पर फायरिंग करने की घटना में भी आरोपी था. उसकी पहचान चुनमुन झा के रूप में हुई है.

घायलों को भेजा गया अस्पताल

पुलिस का कहना था कि पटना एसटीएफ की टीम और अररिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है. दोनों टीमों ने नरपतगंज के तलहा में अपराधियों को घेर लिया था. एनकाउंटर में तीन एसटीएफ के जवान घायल हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटनास्थल पर अररिया एसपी अंजनी कुमार सिंह भी पहुंचे. मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक, चुनमुन झा को गरीब 6 से 7 गोलियां लगी हैं. सदर अस्पताल अररिया में उसका ईसीजी और अन्य जांच की गई. जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस एनकाउंटर में चुनमुन झा नामक अपराधी को गोली लगी थी. उसकी मौत हो चुकी है. करीब 6 -7 गोली के एग्जिट प्वाइंट दिखाई दे रहे हैं. बाकी पोस्टमार्टम से क्लियर होगा. मारे गए अपराधी के पास से अमेरिकन पिस्टल जब्त की गई है.

Smart Pension Plan : LIC के इस योजना में एक बार पैसा लगाएं, जीवनभर मिलेगी 12000 रुपये की पेंशन

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.