Home Bihar News Bihar Breaking News! बिहार में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, अलग-अलग वीडियो...

Bihar Breaking News! बिहार में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, अलग-अलग वीडियो आए सामने , यहाँ देखे

0
399
Bihar Breaking News! बिहार में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, अलग-अलग वीडियो आए सामने , यहाँ देखे
Bihar Breaking News! बिहार में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, अलग-अलग वीडियो आए सामने , यहाँ देखे

Bihar Earthquake: बिहार में आज (मंगलवार, 7 जनवरी) की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए. सुबह-सुबह झटके लगने से लोग अचानक नींद से जग गए.

Earthquake: मंगलवार सुबह नेपाल सहित तीन देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेपाल में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई. इसके अलावा भारत के बिहार, सिक्किम, असम और नॉर्थ बंगाल सहित कई इलाकों में भी धरती हिलती रही. तिब्बत में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया.

भारत में कई इलाकों में महसूस किए गए झटके

सुबह करीब 6:40 बजे बिहार के मोतिहारी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सिवान, अररिया, सुपौल और मुजफ्फरपुर जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए. उत्तर बंगाल के माल्दा और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी धरती हिलने की खबरें आईं. बताया जा रहा है कि झटके करीब पांच सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए.

भूकंप का केंद्र

यूएसजीएस अर्थक्वेक्स के अनुसार, नेपाल में भूकंप का केंद्र तिब्बत-नेपाल सीमा के पास शिजांग में रहा. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इस भूकंप को गंभीर श्रेणी में रखा है. हालांकि, अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

भूकंप की तीव्रता के आधार पर प्रभाव

भूकंप की तीव्रता के आधार पर उसके प्रभाव को निम्न प्रकार से समझा जा सकता है:

  •  0 से 1.9: सिर्फ सीज्मोग्राफ से पता चलता है.
  •  2 से 2.9: हल्का कंपन महसूस होता है.
  •  3 से 3.9: ऐसा लगता है जैसे पास से ट्रक गुजर गया हो.
  •  4 से 4.9: खिड़कियां टूट सकती हैं, दीवारों पर टंगे फ्रेम गिर सकते हैं.
  •  5 से 5.9: घर का फर्नीचर हिल सकता है.
  •  6 से 6.9: इमारतों की नींव कमजोर हो सकती है.
  •  7 से 7.9: इमारतें गिर सकती हैं, पाइपलाइन फट सकती हैं.
  •  8 से 8.9: बड़े-बड़े पुल भी गिर सकते हैं.
  •  9 या उससे ज्यादा: तबाही मचने की संभावना होती है, और समुद्र के पास सुनामी आ सकती है.

Cash Limit at Home : आप अपने घर में कितना कैश रख सकती हैं, बस एक गड़बड़ से फंस सकती हैं आप

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.