Home Bihar News Bihar Breaking News! बिहार में नए मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा,...

Bihar Breaking News! बिहार में नए मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, किसे क्या मिला? पढ़ें लिस्ट

0
408
Bihar Breaking News! बिहार में नए मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, किसे क्या मिला? पढ़ें लिस्ट
Bihar Breaking News! बिहार में नए मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, किसे क्या मिला? पढ़ें लिस्ट

Bihar News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। भाजपा कोटे के सात नए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। पूर्व मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं। संजय सरावगी जीवेश मिश्रा सुनील कुमार राजू सिंह मोतीलाल प्रसाद कृष्ण कुमार मंटू विजय मंडल को नया विभाग दिया गया है।

Bihar Cabinet Ministers Portfolio: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर दिया। भाजपा कोटे के सात नए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। पूर्व मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं। नीतीश सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

कई दिग्गजों से छीने गए विभाग

इस बार कई पुराने दिग्गजों से विभाग छीने भी गए हैं। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से पथ निर्माण विभाग छीनकर नीतीन नवीन को दे दिया गया है और नीतीन नवीन का विभाग (नगर,विकास-आवास) जिवेश कुमार को दे दिया गया। वहीं, मंगल पांडेय का कृषि विभाग डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को दिया गया।

वहीं, संतोष सुमन से भी दो विभाग छीन लिया गया है, उनके पास केवल एक विभाग बचा है। वहीं दिलीप जायसवाल का राजस्व विभाग लेकर संजय सरावगी को दे दिया गया। प्रेम कुमार का विभाग छीनकर राजू सिंह और सुनील सिंह को दे दिया गया है।

यहां पढ़ें बिहार में मंत्रालय का बंटवारा

  1. संजय सरावगी- राजस्व एवं भूमि सुधार
  2. जीवेश कुमार मिश्रा – नगर, विकास एवं आवास
  3. सुनील कुमार सिंह-पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
  4. राजू सिंह- पर्यटन मंत्रालय
  5. मोतीलाल प्रसाद- कला, संस्कृति एवं युवा
  6. कृष्ण कुमार मंटू- सूचना प्रावैधिकी
  7. विजय मंडल-आपदा प्रबंधन
  8. विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम)- कृषि, खान-भूतत्व
  9. डॉ. प्रेम कुमार- सहकारिता
  10. मंगल पांडेय- स्वास्थ्य-विधि
  11. नीतीश मिश्रा- उद्योग
  12. नीतीन नवीन- पथ निर्माण
  13. संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन

Gold Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी घटे, आज कितने रुपये होंगे महंगे?

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.