Home Bihar News Bihar Breaking News! बिहार एग्जिट पोल: NDA को प्रचंड बहुमत, राहुल–तेजस्वी को...

Bihar Breaking News! बिहार एग्जिट पोल: NDA को प्रचंड बहुमत, राहुल–तेजस्वी को बड़ा झटका

0
61
Bihar Breaking News! बिहार एग्जिट पोल: NDA को प्रचंड बहुमत, राहुल–तेजस्वी को बड़ा झटका
Bihar Breaking News! बिहार एग्जिट पोल: NDA को प्रचंड बहुमत, राहुल–तेजस्वी को बड़ा झटका

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। Matrize, Peoples Pulse सहित तमाम सर्वे एजेंसियों ने बिहार चुनाव के लिए वोटिंग के बाद अपना अनुमान जारी किया है। बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। चुनाव नतीजे तो 14 नवंबर को आएंगे लेकिन उससे पहले आ रहे ज्यादातर एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि राज्य में एक बार फिर एनडीए गठबंधन को बहुमत मिल सकता है। हालांकि, अभी लोगों को नतीजों का इंतजार करना चाहिए, क्योंकि ये अनुमान है, सटीक नतीजों इलेक्शन कमीशन द्वारा वोटों की गिनती के बाद आएंगे।

S.R. Agency NDA MGP JSP OTH
1 मैटराइज 147-167 70-90 0-2 0-5
2 पीपल्स पल्स 133-159 75-101 0-5 0-8

 

20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान जारी है। आज का मतदान बिहार चुनाव 2025 के बेहद अहम चरण का समापन होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, आज 1.74 करोड़ महिलाओं सहित 3.7 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं। मतदान 45,399 मतदान केंद्रों पर हो रहा है। आज जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 2020 के विधानसभा चुनावों में महागठबंधन ने 49 सीटें जीती थीं, जबकि एनडीए ने 66 सीटें जीती थीं। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM ने 2020 में पांच सीटें जीती थीं, जबकि बहुजन समाज पार्टी (BSP) और एक निर्दलीय ने एक-एक सीट जीती थी।

Bihar Assembly Elections: एग्जिट पोल जारी होने का टाइम तय, यहां देखें पूरा शेड्यूल

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.