Home India Bihar Breaking News! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से...

Bihar Breaking News! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए…

0
646

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष बन गए हैं। ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पद छोड़ दिया। इस घटनाक्रम पर आरजेडी भी नजर बनाए हुए है।

JDU new updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अटकलों के मुताबिक ललन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए उनके नाम का प्रस्ताव रखा था जिसे सबने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वीकार कर लिया। नीतीश ने भी पार्टी नेताओं की भावना के मुताबिक अध्यक्ष पद की बागडोर संभाल ली है।

इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नीतीश इससे पहले 2016 से 2020 तक जेडीयू के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके बाद आरसीपी सिंह और आरसीपी की बगावत के बाद ललन सिंह जेडीयू के अध्यक्ष बने थे। ललन सिंह आज सुबह नीतीश कुमार के आवास गए थे जहां से दोनों एक ही कार से पार्टी की मीटिंग के लिए कन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी।

जदयू की दोनों माीटिंग में और भी फैसले हो सकते हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीतीश बीजेपी से बातचीत नहीं कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग में नीतीश ने साफ किया कि उनकी बीजेपी से कोई बातचीत नहीं चल रही है और जेडीयू इंडिया गठबंधन के साथ ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। जेडीयू में हो रहे घटनाक्रम पर आरजेडी (RJD) की भी नजर है। खबर है कि तेजस्वी यादव ने अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द कर दिया है।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.