Home Bihar News Bihar Breaking News! बिहार में एक और पुल टूटा, पिलर धंसते ही...

Bihar Breaking News! बिहार में एक और पुल टूटा, पिलर धंसते ही हो धड़ाम, तेज आवाज के साथ मचा हड़कंप, देखें VIDEO

0
598
Bihar Breaking News! बिहार में एक और पुल टूटा, पिलर धंसते ही हो धड़ाम, तेज आवाज के साथ मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Bihar Breaking News! बिहार में एक और पुल टूटा, पिलर धंसते ही हो धड़ाम, तेज आवाज के साथ मचा हड़कंप, देखें VIDEO

Bihar News: बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार के अररिया जिले में 4 दिन पहले ही करोड़ों की लागत से बन रहा पुल गिर गया था. वहीं अब बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंडक नहर पर बना पुल अचानक टूट गया है. मिली जानकारी के अनुसार सीवान के दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत में पिलर धंसते ही पुल धड़ाम से गिर गया.

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार के अररिया जिले में 4 दिन पहले ही करोड़ों की लागत से बन रहा पुल गिर गया था. वहीं अब बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंडक नहर पर बना पुल अचानक टूट गया है. मिली जानकारी के अनुसार सीवान के दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत में पिलर धंसते ही पुल धड़ाम से गिर गया. पुल गिरने से अचानक आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया है.

हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बता दें, यह पुल यह महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ती थी. पुल टूटने से आवागमन बाधित हो गया है. इसका असर हजारों राहगीरों पर पड़ेगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुल आज सुबह गिर गया है. लेकिन, ईश्वर की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ. लोगों ने बताया कि इस पुल का निर्माण करीब 40-45 वर्ष पहले हुआ था. पुल का निर्माण स्थानीय लोगों ने चंदा करके बनवाया था. बाद में कुछ सरकारी सहयोग मिला. लोगों का कहना है कि सरकार से हमारी मांग है जल्दी पुल को ठीक करवा दें ताकि जो आवागमन बाधित हो गया है वो चालू हो सके.

बता दें, 3 दिन पहले ही बिहार में करोड़ों की लागत से बना पड़रिया घाट पुल ध्वस्त हो गया था. लोगों के अनुसार पुल के एप्रोच रोड को बनाने और शुरू करने की तैयारी की जा रही थी कि तभी यह हादसा हो गया था. यह पुल बेहद अहम था क्‍योंकि इस रास्‍ते पर बने पुराने पुल की हालत पहले ही बहुत खराब थी और वह रास्‍ते से कट चुका है. लेकिन, उद्घाटन से पहले ही पुल टूट जाने से कई ग्रामीण कार्य विभाग पर सवाल उठने लगे हैं. वहीं इस मामले में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने तत्‍काल प्रभाव से सहायक और कनिष्‍क अभियंता को सस्‍पेंड कर दिया है.

इससे पहले मार्च में सुपौल में केंद्र सरकार की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी भारत माला योजना के तहत कोसी नदी पर बकौर से भेजा घाट पुल का निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 1 मजदूर को मौत और 10 लोग घायल हो गए थे. ये हादसा 22 मार्च की सुबह के 7 बजे तब हुआ था. इससे पहले वर्ष 2023 में 4 जून को भागलपुर के सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी गंगा घाट पर बन रहे पुल के पिलर नंबर 10, 11 और 12 व सेगमेंट अचानक गिरकर नदी में बह गए थे. यह पुल 1710 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन पुल बन रहा था.

इसे भी पढ़े-
Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.