Home Bihar News Bihar Breaking News! बिहार में इंडस्ट्री लगाने आएंगी 40 कंपनियां, 26 हजार...

Bihar Breaking News! बिहार में इंडस्ट्री लगाने आएंगी 40 कंपनियां, 26 हजार 805 करोड़ रुपये के निवेश के लिए नीतीश सरकार से करार

0
741

बिहार में 40 कंपनियां अपना उद्योग लगाएंगी। बिहार बिजनेस कनेक्ट में कंपनी प्रतिनिधियों और बिहार सरकार के बीच 26 हजार 805 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुआ।

बिहार में 40 कंपनियों ने उद्योग इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कंपनियों और बिहार सरकार के बीच बुधवार को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए। कंपनियों की ओर से राज्य में करीब 26 हजार 805 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की गई है। पटना के ज्ञान भवन में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के तहत हो रहे बिहार बिजनेस कनेक्ट में कई कंपनी के चेयरमैन, सीईओ और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

दो दिवसीय सम्मेलन का बुधवार को आगाज हुआ। सबसे ज्यादा खाद्य प्रसंस्करण की पंद्रह कंपनियों ने 10 हजार 304 करोड़ निवेश की घोषणा की है। इसके अलावा वस्त्र एवं चमड़ा उद्योग की आठ कंपनियों ने 554 करोड़ और उत्पादन एवं निर्माण (सामान्य उत्पादन) की 14 कंपनियों ने 15 हजार 570 करोड़ और आई सेक्टर की तीन कंपनी ने 377 करोड़ रुपये निवेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

बुधवार को इन्हीं चारों क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों और विशेषज्ञों ने बिहार में निवेश की संभावनाएं तलाशीं। बिहार बिजनेस कनेक्ट में शामिल होने देश-विदेश की कई कंपनियों के प्रमुख पटना आए हुए हैं। निवेशक दो दिनों तक बिहार में निवेश बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसमें 16 देशों और भारत के कुल 600 उद्यमी व निवेशक शामिल हो रहे हैं।

निवेश करने वाले कई उद्योगपति बिहार मूल के हैं। दो विदेशी कंपनियों ने भी करार किया है। बिजनेस कनेक्ट के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई कंपनियों के प्रमुख मौजूद रहेंगे।

निवेश के लिए उपयुक्त माहौल

कार्यक्रम के दौरान निवेशकों को बिहार में निवेश के उपयुक्त माहौल की जानकारी दी गई। उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के अलावा अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरिक ने उद्योग की नीतियों और बिहार सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।

निवेशकों ने बिहार को सराहा, निवेश की जताई इच्छा

निवेशक सम्मेलन में आए उद्योगपतियों ने बिहार की सराहना की, अनुकूल माहौल और बेहतर प्रशासनिक सहयोग के कारण निवेश की इच्छा जताई है। यहां के लॉजिस्टिक पार्क, औद्योगिक क्षेत्र और प्लग एंड प्ले जैसी सुविधाओं ने इन्हें लुभाया है। इनकी इच्छा शक्ति को देखते हुए जल्द ही बिहार में कई बड़े और नामचीन ब्रांड के कपड़े और अन्य उत्पादों को तैयार करने की इकाइयां शुरू हो सकती हैं।

Bihar Breaking News! 38 लाख रुपये की लूट की साजिश, बैंक के ही क्रेडिट और यूनिट हेड मैनेजर गिरफ्तार…जाने कैसे साजिश

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.