Home पढाई लिखाई Bihar Board 10th Exam 2024: बड़ी खबर! डमी एडमिट कार्ड रिलीज, इस...

Bihar Board 10th Exam 2024: बड़ी खबर! डमी एडमिट कार्ड रिलीज, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट कर लें डाउनलोड

0
749

BSEB 10th Exam 2024 Dummy Admit Card: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा 2024 के डमी एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं. इस तारीख के पहले करेक्शन करा लें.

Bihar Board BSEB 10th Exam 2024 Dummy Admit Card: बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में बैठ रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने साल 2024 की दसवीं की परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं. जो स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठ रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – secondary.biharboardonline.com. इन्हें डाउनलोड करके चेक कर लें, अगर कहीं कोई गलती हो तो उसे समय रहते सुधरवा लें.

इस डेट तक कर सकते हैं डाउनलोड

बीएसईबी दसवीं के डमी एडमिट कार्ड आज रिलीज कर दिए गए हैं और 11 नवंबर 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे. आप इस तारीख के पहले ही इन्हें डाउनलोड करके, प्रिंट निकालकर चेक कर लें. कहीं कोई गलती दिखे जैसे अपने नाम में, पैरेंट्स के नाम में, फोटा या सिग्नेचर में, जेंडर में, कैटेगरी में, सब्जेक्ट में, डेट ऑफ बर्थ में तो इसे ठीक करवा लें.

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • बिहार बोर्ड दसवीं का डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी secondary.biharboardonline.com पर.
  • यहां दसवीं परीक्षा 2024 के डमी एडमिट कार्ड का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही जो नया पेज खुले, उस पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी और बाकी जो भी डिटेल मांगे जा रहे हों, वे डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
  • इसमें करेक्शन के लिए आप खुद भी आगे आ सकते हैं या इसकी प्रिंटेड कॉपी निकालकर उसमें करेक्शन करे अपने स्कूल में दे दें. इसके नीचे अपने साइन करने न भूलें.
  • स्कूल के ऑथराइज्ड लोग ये करेक्शन कर देंगे.
Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.