सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, सैलरी होगी 75 हजार रुपए, कैसे और कहां करें आवेदन? जाने डिटेल्स

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती प्रक्रिया 19 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 9 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल BIS की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में बीएससी/बीटेक/बीई/बीएनवाईएस/कृषि/मृदा-(B.Sc/B.Tech/BE/BNYS/Agriculture/Soil)  विज्ञान की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करके उनका चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को तकनीकी मूल्यांकन और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक साल के अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन?

कंसल्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 75 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। यह नौकरी पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को सबसे पहले बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।

इसके बाद होमपेज पर “रिक्रूटमेंट” सेक्शन में जाएं और संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

अब “Create Account” पर क्लिक करें, आवश्यक जानकारी भरें और रजिस्टर करें।

उम्मीदवार लॉग इन करें और पूरा फॉर्म भरें।

इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

अंत में, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लेना चाहिए।

इस बीच, यह उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इसलिए, योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल, 2025 से शुरू हो गई है।

आवेदन 9 मई, 2025 तक जमा किए जा सकते हैं। 9 मई के बाद जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इसलिए, जल्दी आवेदन करने की सलाह दी जाती है। आवेदकों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक साल के अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि, चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 75,000 रुपये प्रति माह का अच्छा वेतन मिलेगा।