Home India Bank Holidays : नवंबर में कुल 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक...

Bank Holidays : नवंबर में कुल 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI छुट्टियों की लिस्ट

0
502
Bank Closed in August : There are lots of holidays in August, know for how many days banks will remain closed, see the holiday calendar
Bank Closed in August : There are lots of holidays in August, know for how many days banks will remain closed, see the holiday calendar

Bank Holidays in November 2024: 30 और 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। हालांकि, इसके बाद अगले महीने यानी नवंबर में भी त्योहारों की लंबी लाइन रहेगी। दिवाली के अलावा गोवर्धन, भाई दूज और फिर छठ जैसे खास त्योहार रहेंगे।

इस दौरान कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अगर आपको इस त्योहारी महीने में अपना कोई बैंक से संबंधित काम निपटाना है, जिसके लिए बैंक जाना भी जरूरी है। आइए जानते हैं देशभर के बैंक नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे?

नवंबर में बैंकों की छुट्टी?

1 नवंबर 2024, शुक्रवार को दिवाली के तहत बैंकों की छुट्टी रहेगी।

2 नवंबर 2024, शनिवार को बैंकों की दीपावली की छुट्टी रहेगी।

3 नवंबर 2024, रविवार को बैंकों की भाई दूज की छुट्टी रहेगी।

9 नवंबर 2024, शनिवार को बैंकों की दूसरे शनिवार की छुट्टी रहेगी।

10 नवंबर 2024, रविवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

15 नवंबर 2024, शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

17 नवंबर 2024, रविवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

23 नवंबर 2024, शनिवार को बैंकों की चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी।

24 नवंबर 2024, रविवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

क्या छठ के अवसर पर बैंक रहेंगे बंद?

जी हां, छठ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे लेकिन सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी नहीं रहेगी। उत्तर प्रदेश, सिक्किम, कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में 7 नवंबर 2024 को बैंकों की छुट्टी रहेगी। 8 नवंबर 2024 को पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

बैंक बंद होने पर कर सकते हैं ये काम

अगर आपके शहर में बैंक बंद है तो आप ड्राफ्ट जमा करना या चेक जमा करने जैसे काम नहीं कर सकते हैं, लेकिन अन्य बैंक संबंधित काम जैसे- कैश निकालना या लेनदेन करना आदि कर सकते हैं। ATM से डेबिट कार्ड का यूज कर कैश निकाल सकते हैं। जबकि, ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा की मदद से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको परेशान नहीं हो पड़ेगा।

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.