Home India Bank FD Update : इन 5 बैंकों में FD पर मिलेगा 9.60%...

Bank FD Update : इन 5 बैंकों में FD पर मिलेगा 9.60% तक ब्याज, यहां देखें लिस्ट

0
715
18 Months DA Arrear: क्या बजट में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का बकाया डीए..?
18 Months DA Arrear: क्या बजट में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का बकाया डीए..?

Bank FD Interest Rates: भारतीय ग्राहक अभी भी अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित निवेश करने के लिए FD को सबसे बेहतर विकल्पों में से एक मानते हैं। एफडी पर बैंकों के साथ-साथ कई एनबीएफसी (NBFC) भी बंपर ब्याज ऑफर करती हैं।

Bank FD Interest Rates: अगर आप निकट भविष्य में अपनी जमा पूंजी को निवेश करके गारंटीड इनकम के साथ बंपर रिटर्न पाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, भारतीय ग्राहक अभी भी अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित निवेश करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे बेहतर विकल्पों में से एक मानते हैं।

बता दें कि एफडी पर बैंकों के साथ-साथ कई नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) भी बंपर ब्याज ऑफर करती है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 एनबीएफसी के बारे में जो अपने ग्राहकों को एफडी करने पर 9.60 पर्सेंट तक का रिटर्न दे रहे हैं।

1.सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

अगर आप एफडी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की अवधि के लिए अपने सामान्य ग्राहकों को 9.10 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 9.60 पर्सेंट तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

2. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1001 दिन की एफडी पर 9 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 9.50 पर्सेंट तक का ब्याज ऑफर कर रही है।

3. फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1000 दिन की एफडी पर 8.51 पर्सेंट जबकि अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 9.11 पर्सेंट का ब्याज ऑफर कर रही है।

4. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 888 दिन की एफडी करने पर 8.50 पर्सेंट का ब्याज दे रही है। जबकि इसी अवधि के लिए अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 9 पर्सेंट का ब्याज ऑफर कर रही है।

5. ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक

बता दें कि ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल से लेकर 3 साल से कम की एफडी करने पर 8.50 पर्सेंट का ब्याज ऑफर कर रही है। जबकि इसी अवधि के लिए बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 9 पर्सेंट का ब्याज ऑफर कर रही है।

PF claim settlement : EPFO ने क्लेम सेटलमेंट नियमों में किया बड़ा बदलाव….यहाँ जाने पूरी डिटेल्स

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.