Home India Bank FD Interest Rates : यहां आपको FD पर 9.60% तक ब्याज...

Bank FD Interest Rates : यहां आपको FD पर 9.60% तक ब्याज मिलेगा, चेक करें डिटेल्स

0
784
New FD Rates: इन 7 बैंकों ने अक्टूबर में बदली FD दरें, 8.8 फीसदी तक ब्याज कमाने का मौका
New FD Rates: इन 7 बैंकों ने अक्टूबर में बदली FD दरें, 8.8 फीसदी तक ब्याज कमाने का मौका

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर बेहतर मुनाफा कमाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, FD करने पर आपको एक निश्चित अवधि के बाद गारंटीड इनकम मिलती है।

अगर आप अपनी बचत को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर बेहतर मुनाफा कमाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, FD करने पर आपको एक निश्चित अवधि के बाद गारंटीड इनकम मिलती है। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से देश के सरकारी और प्राइवेट बैंकों के अलावा स्मॉल फाइनेंस बैंक भी अपने ग्राहकों को FD पर बंपर रिटर्न दे रहे हैं। ET में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप भी इन स्मॉल फाइनेंस बैंकों में निवेश करते हैं तो आपको अधिकतम 9.60 फीसदी तक का ब्याज मिल सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 10 स्मॉल फाइनेंस बैंकों के बारे में जो अपने ग्राहकों को FD पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

यहां मिलता है 9.60 फीसदी ब्याज

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने आम ग्राहकों को 5 साल की FD पर 9.10 फीसदी और अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 9.60 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने आम ग्राहकों को 1001 दिन की FD पर 9 फीसदी और अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 9.50 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने आम ग्राहकों को 1000 दिन की एफडी पर 8.51 फीसदी और अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 9.11 फीसदी ब्याज दे रहा है।

वहीं, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने आम ग्राहकों को 888 दिन की एफडी पर 8.50 फीसदी और अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 9 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने आम ग्राहकों को 2 साल से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर 8.50 फीसदी ब्याज दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 9 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

500 दिन की FD पर 9 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है। वहीं जन स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने आम ग्राहकों को 500 दिन की FD पर 8.50 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 9 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने आम ग्राहकों को 1000 दिन से 1500 दिन की FD पर 8.25 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.85 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने आम ग्राहकों को 560 दिन की FD पर 8.25 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.85 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

जबकि शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने आम ग्राहकों को 24 महीने से 36 महीने की FD पर 8.15 फीसदी और सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.65 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 24 महीने 1 दिन से 36 महीने की एफडी पर 7.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 8.25 फीसदी ब्याज दे रहा है।

Bihar Breaking News! सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को दिया बड़ा आदेश! पटना हाईकोर्ट के जज का रुका 10 महीने का वेतन..जाने वजह