Home Business Bank Employees: 8.5 लाख बैंक कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा, जानें कितना...

Bank Employees: 8.5 लाख बैंक कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा, जानें कितना बढ़ेगा वेतन

0
1023

Bank Employees: देश के 8.50 लाख बैंक कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी पर मुहर लग गई है. आईबीए और बैंक यूनियनों में इसको लेकर करार हो गया है और लंबे समय से चल रहा बैंक कर्मियों का इंतजार पूरा हो गया है.

सरकारी बैंकों के कर्मचारियों का मौजूदा 11वां वेतन एग्रीमेंट एक नवंबर 2022 को ही खत्म हो गया था. उसके बाद से ही वेतन बढ़ोतरी पर सहमति बनाने के लिए यूनियनों और आईबीए की बीच बातचीत चल रही थी.

आईबीए के चेयरमैन ए के गोयल ने घोषणा करते हुए कहा कि 17 फीसदी वेतन बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. इसके अलावा अगली समीक्षा नवंबर 2027 में ड्यू होगी. हालांकि बैंक कर्मचारियों को 5 दिन वर्किंग की सौगात नहीं मिल पाई है.

BA और बैंक यूनियन्स के बीच लंबे समय से चल रही थी बात


बता दें कि सरकारी बैंक के कर्मचारियों का 11वां वेतन एग्रीमेंट 1 नवंबर 2022 को समाप्त हो गया था। इसके बाद से ही बैंक यूनियन्स और IBA के बीच वेतन बढ़ोतरी को लेकरन चर्चा चल रही थी।

17% वेतन बढ़ोतरी का फैसला


भारतीय बैंक संघ (IBA) के चेयरमैन एके गोयल ने कहा है कि बैठक में 17 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। साथ ही इस पर अगली समीक्षा बैठक अब नवंबर, 2027 में होगी। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी का सपोर्ट और सहयोग चाहिए। आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

बैंक कर्मचारियों को 5 डेज वर्किंग की नहीं मिली सौगात


बैंक कर्मचारियों की 5 दिन वर्किंग यानी 5डे वर्किंग की मांग पूरी नहीं की गई है और बैंक एसोसिएशन का कहना है कि इसकी मंजरी केंद्र सरकार ही दे सकती है. बैंक यूनियनें बैंकों में पांच दिनों के कामकाज यानी 5 डेज वर्किंग करने की मांग कर रही थीं. बैंकों में सभी शनिवार को छुट्टी घोषित करने का प्रस्ताव आईबीए पहले ही सरकार को दे चुकी है.

फिलहाल देश में दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं और पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुलते हैं. इस तरह बैंक कर्मचारियों को महीने के 6 साप्ताहिक अवकाश मिलते हैं जिसे बढ़ाकर 8 वीकली ऑफ करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी लेकिन फिलहाल ये पूरी नहीं की गई है.

केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA (महंगाई भत्ता) में इजाफा किया है। 7 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों का DA 4 प्रतिशत बढ़ाकर 50% कर दिया। इसका फायदा 50 लाख कर्मचारियों के साथ ही 68 लाख पेंशनर्स को होगा। ये वेतन वृद्धि 1 जनवरी, 2024 से लागू की गई है।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.