Home India Bank Employees: खुशखबरी, होली से पहले बैंक कर्मचारियों की बढ़ सकती सैलरी,...

Bank Employees: खुशखबरी, होली से पहले बैंक कर्मचारियों की बढ़ सकती सैलरी, जानिए पूरी डिटेल

0
781

Bank Employees Salary Hike: होली से पहले बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ सकती है। पब्लिक सेक्टर बैंकों में काम करने वाले करीब 9 लाख बैंक कर्मचारियों को 8 मार्च 2024 को बड़ा तोहफा मिल सकता है।

Bank Employees की सैलरी बढ़ सकती है। दसअसल, एक महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बैंक कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है। देश के पब्लिक सेक्टर बैंको की एसोसिएशन इंडियन बैंक एसोसिएशन ने सभी बैंक यूनियनों यूएफबीयू को 8 मार्च 2024 को मुंबई में सैलरी रिवीजन पर साइन करने के लिए इनवाइट भेजा है। इसमें ग्रेच्युटी, पेंशन और फैमिली पेंशन पर भी बात होगी। IBA और बैंक यूनियनों के बीच हुए समझौते से होली से पहले बैंक कर्मचारियों को बड़ी सैलरी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

8 मार्च को मिल सकता है सैलरी बढ़ने का तोहफा


All India Bank Employees Association के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि पहले इंडियन बैंक एसोसिएशन ने 11 मार्च 2024 को सैलरी में बढ़ोतरी के अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन अब इंडियन बैंक एसोसिएशन ने हस्ताक्षर करने की तारीख बदल दी है।

समझौते की तिथि 8 मार्च 2024 कर दी गई है और समझौते पर साइन करने का स्थान भी चेन्नई से बदलकर मुंबई कर दिया गया है। 8 मार्च को मुंबई में आईबीए और बैंक यूनियनों के बीच बैठक होगी और उसी दिन वेतन बढ़ोतरी के समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बैंक कर्मचारियों की सैलरी में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

कर्मचारियों को होगा फायदा


वेतन के मामले में आईबीए और बैंक कर्मचारी यूनियनों ने पिछले साल भारत के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में 17 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के लिए समझौता किया था, जो कि 12,449 करोड़ रुपये थी। यदि केंद्र की बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाती है तो प्राइवेट सेक्टर के 3.8 लाख कर्चमारियों और पब्लिक सेक्टर के लगभग 9 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। 7 दिसंबर 2023 को हुई बातचीत के बाद आईबीए और बैंक कर्मचारी यूनियनों के किए गए एमओयू में 180 दिनों के अंदर सैलरी रिवीजन को अंतिम रूप देने की प्रतिबद्धता शामिल थी।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.