Home India Bank ग्राहक हो जाए अलर्ट गातार 6 दिनों तक नहीं होगा...

Bank ग्राहक हो जाए अलर्ट गातार 6 दिनों तक नहीं होगा इन शहरों के बैंक में काम, RBI ने छुट्टियों का एलान कर दिया…

0
575
Bank ग्राहक हो जाए अलर्ट गातार 6 दिनों तक नहीं होगा इन शहरों के बैंक में काम, RBI ने छुट्टियों का एलान कर दिया...
Bank ग्राहक हो जाए अलर्ट गातार 6 दिनों तक नहीं होगा इन शहरों के बैंक में काम, RBI ने छुट्टियों का एलान कर दिया...

Bank Holiday: सितंबर के महीने में रविवार और शनिवार को छोड़कर कई त्योहार की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी। हाल ही में गणेश चुतुर्थी के मौके पर कई शहरों के बैंक बंद थे, वहीं कई शहरों में बैंक सामान्य तौर पर कार्य कर रहे थे। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी लोगों को सलाह देता है कि वह बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) चेक करने के बाद ही बैंक जाएं।

अगर बात बैंक हॉलिडे की हो रही है तो बता दें कि आरबीआई द्वारा जारी सितंबर बैंक हॉलिडे लिस्ट (September 2024 Bank Holiday List) के हिसाब से 13 से 18 सितंबर तक बैंक में छुट्टी रहने वाली है। हालांकि, यह हॉलिडे सभी शहरों में नहीं रहेगी। आइए, जानते हैं कि 13 से 18 सितंबर यानी 6 दिन किन शहरों के बैंक में कोई काम नहीं होगा।

किन शहरों के बैंक में रहेगी छुट्टी

तारीख दिन कारण स्थान
13 सितंबर 2024 शुक्रवार रामदेव जयंती/तेजा दशमी राजस्थान
14 सितंबर 2024 दूसरा शनिवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
16 सितंबर 2024 सोमवार ईद-ए-मिलाद अहमदाबाद, बेलापुर,बेंगलुरु, ऐजवाल ,चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कोची, कानपुर,लखनऊ, मुंबई, नागपुर,नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम
17 सितंबर 2024 मंगलवार इंद्र जात्रा सिक्किम
18 सितंबर 2024 बुधवार श्री नारायण गुरु जयंती केरल

सितंबर में बाकी किस दिन बंद रहेगा बैंक

18 सितंबर के बाद भी कई मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। आपको बता दें कि आरबीआई के बैंक हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से 20 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे। 21 सितंबर को कोची और तिरुवनंतपुरम के बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। वहीं, 22 सितंबर को सभी बैंक बंद रहेंगे। 23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर के बैंक में छुट्टी रहेगी। 28 और 29 सितंबर सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

Toll Tax Free : कार चालकों को हाईवे और एक्सप्रेसवे पर नहीं देना होगा टोल टैक्स! यहां जानें पूरी जानकारी

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.