Skip to content
  • India
  • Career
  • Jobs
  • Entertainment
  • विदेश
  • Business
  • Tech
  • Cricket
  • Cities
    • Patna
    • गया
    • बेगूसराय
    • अररिया
    • शिवान
    • मधुबनी
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगरिया
    • सुपौल
    • छपरा
    • जमुई
    • पश्चिमी चम्पारण
    • नवादा
    • जहानाबाद
    • पूर्णिया
    • बक्सर
    • भागलपुर
    • बेतिया
    • भबुआ
    • मुजफ्फरपुर
    • शिवहर
    • मोतिहारी
    • लखीसराय
    • सीतामढ़ी
    • सहरसा
    • समस्तीपुर
    • शेखपुरा

Auto Sweep Service: सेविंग्स अकाउंट पर मिलने लगेगा एफडी वाला ब्याज, करना होगा ये छोटा सा काम

May 10, 2024 by प्रवेश मौर्या

बैंक जमा पर आमतौर पर कम ब्याज मिलता है, लेकिन आप अपने सेविंग अकाउंट (Saving Account) या करंट अकाउंट (Current Account) पर भी ज्यादा इंटरेस्ट पा सकते हैं. हर Bank अपने ग्राहकों को एक खास सुविधा देती है, लेकिन तमाम लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं होती.

इस सर्विस का नाम है ऑटो स्वीप सर्विस (Auto Sweep Service), इसके जरिए आप अपने अकाउंट पर तीन गुना तक ज्यादा ब्याज पा सकते हैं. इस फायदे को पाने के लिए बस आपको बैंक में जाकर बस इस सर्विस को इनेबल कराने के लिए बोलना होगा.

सरप्लस फंड पर और ज्यादा ब्याज

Auto Sweep सर्विस एक ऐसी फेसिलिटी है, जो ग्राहकों को सरप्लस फंड पर ज्यादा ब्याज पाने में मददगार होती है. इसे इनेबल कराते हैं, तो फिर आपके सेविंग अकाउंट में जमा राशि को एक तय की गई सीमा से ज्यादा होने या करें सरप्लस फंड होने की स्थिति में उसे ऑटोमेटिकली फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) में ट्रांसफर कर देती है. ऐसे में आपको सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज के बजाय बैंक एफडी पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट का फायदा मिल जाता है.

ऐसे काम करती है ये सर्विस

बैंक की ओर से दी जाने वाली ये फायदे की सर्विस को आसान भाषा में समझें, तो अगर आपने अपने सेविंग अकाउंट पर ऑटो स्वीप सर्विस इनेबल की है, तो इस सर्विस के साथ खोले गए अकाउंट पर आपको ज्यादा ब्याज मिल सकता है. दरअसल, जब आपके सेविंग या करंट अकाउंट में जमा राशि स्वीप लिमिट के पार निकल जाती है, तो ऑटो स्वीप सुविधा सक्रिय हो जाती है. इसके काम करने के तरीके पर गौर करें, तो इसमें आपको अपने अकाउंट में एक लिमिट सेट करनी होती है और इसके बाद आपका जमा सीधे एफडी में बदल जाता है.

ये भी पढ़ें:- Hajj Flight: इन 7 शहरों से उड़ेगी स्‍पाइस जेट की हज फ्लाइट, जानें शेड्यूल

अब मान लीजिए आपने अकाउंट में 20,000 रुपये की लिमिट तय की है और इस अकाउंट में 60,000 रुपये डिपॉजिट कर दिए, तो फिर इस सर्विस के तहत 20 हजार रुपये से ज्यादा वाली राशि यानी 40,000 का एडिशनल अमाउंट एफडी में कन्वर्ट हो जाएगा और इस रकम पर संबंधिक बैंक में फिस्क्ड डिपॉजिट पर मिल रहे ब्याज (FD Interest Rate) के हिसाब से ब्याज मिलेगा, जबकि 20,000 रुपये के जमा पर सेविंग अकाउंट पर तय किया गया ब्याज ही मिलेगा.

ऑटो स्वीप के और भी कई फायदे

बैंक अकाउंट पर ऑटो स्वीप सर्विसेज में जहां आप एफडी के बराबर का ब्याज आसानी से पा सकते हैं, इसके साथ ही इस सर्विस के और भी कई फायदे हैं. सबसे खास बात ये कि आपके अकाउंट में जमा पैसे पर ज्यादा रिटर्न मिलने से कस्टमर और ज्यादा सेविंग करने के लिए प्रेरित होता है. इससे लोगों की नियमित सेविंग में भी इजाफा होता जाता है. इसके अलावा इस सुविधा के जरिए आप अपने खर्चों को भी ट्रैक कर सकते हैं और बजट भी सेट कर सकते हैं. Auto Sweep Service में आपको मैन्युअली एफडी में रकम ट्रांसफर करने के झंझट से छुटकारा मिल जाता है, क्योंकि ये एक ऑटोमैटिक प्रोसेस है.

FD जैसे ब्याज, लेकिन यूज सेविंग अकाउंट की तरह

आमतौर पर एक बैंक अकाउंट में सेविंग्स पर Bank औसतन 2.5 फीसदी का ब्याज देते हैं. हालांकि, ये अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग होता है. वहीं एफडी पर ब्याज दर औसतन 6.5 से 7 फीसदी तक मिलता है. यानी अकाउंट में जमा राशि पर ही तीन गुना तक ज्यादा ब्याज का फायदा. लेकिन सेविंग अकाउंट की तरह ही ट्रीट कर सकते हैं, यानी एफडी में कन्वर्ट होने वाले पैसे को आप जब चाहें निकाल सकते हैं, जबकि फिक्स्ड डिपॉजिट पर मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले निकासी नहीं कर सकते हैं.

इसका मतलब है कि ऑटो स्वीप सर्विस एक्टिव होने से आप अपनी सेविंग पर एफडी जितना ब्याज तो पा ही सकते हैं, बल्कि इसका इस्तेमाल अपने अकाउंट सेविंग की तरह ही कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें:- Weather News: आज कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

Categories Business, Featured Tags Auto Sweep, Auto Sweep Service, Bank, Current Account, FD, FD Interest Rate, Saving Account
Hajj Flight: इन 7 शहरों से उड़ेगी स्‍पाइस जेट की हज फ्लाइट, जानें शेड्यूल
WhatsApp यूजर्स की मौज, एकदम धांसू फीचर्स के साथ नए लुक में आ रहा ऐप
© 2026 • Built with GeneratePress
Go to mobile version