Home Business HDFC Bank के ग्राहकों के लिए अलर्ट! इस दिन नहीं काम करेगी...

HDFC Bank के ग्राहकों के लिए अलर्ट! इस दिन नहीं काम करेगी UPI सर्विस, जानें पूरी डिटेल

0
344
HDFC gave a big blow to crores of customers, now this much interest will be available on FD and savings account
HDFC gave a big blow to crores of customers, now this much interest will be available on FD and savings account

देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई (UPI) के जरिए पैसे भेजने और लेने से हमारा जीवन बहुत आसान हो गया है. किराना वाले से लेकर सब्जी वालों को लोग यूपीआई के जरिए पैसे देते हैं. अब दुनिया के कई देशों में भी यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल हो रहा है. वहीं, देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर एक जानकारी दी है.

HDFC बैंक ने अपने लाखों ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है. बैंक ने कहा है कि सिस्टम मेंटेनेंस की वजह से 8 फरवरी 2025 को यूपीआई सर्विस कुछ घंटे के लिए काम नहीं करेगी. बैंक ने कहा कि 8 फरवरी को 12:00 AM से 3:00 AM तक यूपीआई सर्विस काम नहीं करेंगी. इस दौरान बैंक के ग्राहक यूपीआई के जरिए किसी को भी पैसे नहीं भेज पाएंगे.

रुपे क्रेडिट कार्ड से भी नहीं कर पाएंगे यूपीआई पेमेंट-(You will not be able to make UPI payment even with Rupay credit card)

बैंक के मुताबिक, इन डाउनटाइम पीरियड के दौरान एचडीएफसी बैंक के करंट और सेविंग अकाउंट के साथ-साथ रुपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) के माध्यम से भी फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल यूपीआई ट्रांजेक्शन उपलब्ध नहीं होंगी.

क्या है UPI

डिजिटल पेमेंट के लिए UPI जैसी सुविधा आपको घर बैठे आसानी से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देती है. इसके लिए आपको UPI सपोर्ट करने वाले ऐप जैसे पेटीएम, फोनपे, भीम, गूगलपे आदि की जरूरत होती है. खास बात है कि यूपीआई आपको स्कैनर, मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी इनमें से सिर्फ एक जानकारी होने पर भी पैसे ट्रांसफर की सुविधा देता है. UPI 123Pay बटन वाले फोन/फीचर फोन से भी आप यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं.

RBI Repo Rate! बजट की खुशखबरी के बाद दूसरी गुड न्यूज मिलने वाली है? RBI से मिल रहे सिग्नल

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.