Home India Aadhaar Card Rules : आधार कार्ड में एक बार में कितनी चीजें...

Aadhaar Card Rules : आधार कार्ड में एक बार में कितनी चीजें अपडेट कर सकते हैं आप? जानिए जवाब

0
552
Aadhaar Card Rules : आधार कार्ड में एक बार में कितनी चीजें अपडेट कर सकते हैं आप? जानिए जवाब
Aadhaar Card Rules : आधार कार्ड में एक बार में कितनी चीजें अपडेट कर सकते हैं आप? जानिए जवाब

Aadhar card rules : UIDAI आपको आधार कार्ड में एक साथ कई चीजें अपडेट करने की सुविधा भी देता है। आप चाहें तो एक साथ सभी चीजें अपडेट करवा सकते हैं। जानिए आप क्या-क्या अपडेट करवा सकते हैं।

भारत में रहने वाले लोगों के पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं। उन्हें किसी न किसी काम के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती रहती है।

इन दस्तावेजों में ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज शामिल हैं। इनमें सबसे आम दस्तावेज आधार कार्ड है। भारत की करीब 90 फीसदी आबादी के पास आधार कार्ड है।

अगर आपने आधार कार्ड बनवाते समय कोई गलत जानकारी दर्ज कर दी है तो आप इसे बाद में अपडेट करवा सकते हैं।

UIDAI आपको आधार कार्ड में एक साथ कई चीजें अपडेट करने की सुविधा भी देता है। आप चाहें तो एक साथ सभी चीजें अपडेट करा सकते हैं।

इनमें आपका नाम, पिता का नाम, आपका पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी चीजें शामिल हैं।

आप अपने नजदीकी आधार कार्ड सेंटर पर जाकर इन चीजों को अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको ₹50 का शुल्क देना होगा।

अगर आप सिर्फ अपना पता बदलना चाहते हैं तो घर बैठे ही कर सकते हैं। आपके पास 14 सितंबर तक अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने का मौका है।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.