Home India 7th Pay Commission : दिवाली से पहले सरकार कर सकती है बड़ा...

7th Pay Commission : दिवाली से पहले सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान, बढ़ेगी सैलरी…..

0
476
7th Pay Commission : खुशखबरी! केंद्र सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब 55% हुआ DA
7th Pay Commission : खुशखबरी! केंद्र सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब 55% हुआ DA

7th Pay Commission, Dearness Allowance : सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दिवाली के बड़े तोहफे का ऐलान कर सकती है।

केंद्र सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दिवाली के बड़े तोहफे का ऐलान कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में दूसरी बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है। फिलहाल DA 50 फीसदी है। यानी अब महंगाई भत्ता बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा। बकाया जारी होने की संभावना नहीं हालांकि सरकार द्वारा 18 महीने का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बकाया जारी करने की संभावना नहीं है, जिसे कोविड-19 महामारी के दौरान रोक दिया गया था।

इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। DA की गणना श्रम ब्यूरो द्वारा मासिक रूप से प्रकाशित औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। इसकी गणना मूल वेतन के प्रतिशत के रूप में की जाती है। साल में दो बार संशोधित होता है डीए

इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के हज़ारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फ़ायदा होगा, जिनका वेतन 7वें वेतन आयोग की सिफ़ारिशों पर आधारित है। 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी डीए में पिछली बढ़ोतरी की घोषणा 7 मार्च, 2024 को की गई थी, जिससे डीए 50 प्रतिशत हो गया था। मालूम हो कि सरकार आमतौर पर साल में दो बार डीए और डीआर को अपडेट करती है – मार्च और सितंबर में।

Employees Layoff : यह कंपनी 17,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, CEO ने बताई छंटनी की वजह