Home India 7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 361884 रुपए DA, देखें...

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 361884 रुपए DA, देखें कैलकुलेशन

0
478
7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 361884 रुपए DA, देखें कैलकुलेशन
7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 361884 रुपए DA, देखें कैलकुलेशन

7th Pay Commission: उम्मीद है कि अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है. ऐसे में उनकी सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली का त्योहार शानदार रहने वाला है.

उनकी खूब चांदी होगी. धनतेरस से पहले कर्मचारियों (केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों) पर लक्ष्मी बरसेगी. अक्टूबर की सैलरी में संशोधित महंगाई भत्ता जुड़ सकता है. उम्मीद है कि अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है. ऐसे में उनकी सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

3 महीने का एरियर भी मिलेगा

केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी का इंतजार है. आने वाले दिनों में DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी तय है. DA में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा उछाल आएगा. अभी तक कर्मचारियों को 50 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है. लेकिन, इसमें 3 फीसदी और जुड़ने पर DA बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा. तीन महीने का एरियर भी दिया जाएगा.

3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद कितना पैसा बढ़ेगा? डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का पैसा अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से बढ़ेगा. महंगाई भत्ते की गणना बेसिक सैलरी के हिसाब से होती है. महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मौजूदा 50 फीसदी से मिलती है. डीए बढ़ने से सैलरी में सीधा इजाफा होता है. लेकिन, डीए में सीधे 3 फीसदी बढ़ोतरी पर कितना पैसा मिलेगा. आप इसका कैलकुलेशन चेक कर सकते हैं.

पे-बैंड 56,900 रुपये बेसिक पर कितना पैसा बढ़ेगा? 

जुलाई 2024 के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होनी है. जून तक AICPI इंडेक्स 141.4 पर पहुंच गया है. इसकी गणना करने पर DA में कुल बढ़ोतरी 3 फीसदी मानी जा रही है. DA बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा. अब अगर 56,900 रुपये बेसिक पर DA की गणना करें तो केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में सैलरी समेत कुल महंगाई भत्ता 30,157 रुपये होगा. 56,900*53/100=30,157 रुपये. सालाना आधार पर देखा जाए तो यह 30,157*12= 3,61,884 रुपये बनता है. हालांकि महंगाई भत्ते को हर छह महीने में रिवाइज किया जाता है. इसलिए यह सालाना गणना सिर्फ अनुमान के लिए की गई है.

1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को होगा फायदा

महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी से 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इसे 1 जुलाई 2024 से लागू किया जाएगा। इसका ऐलान अक्टूबर के आखिर तक संभव है। इसके बाद जुलाई, अगस्त, सितंबर का DA एरियर भी भुगतान के साथ जुड़ जाएगा। इससे पहले मार्च 2024 में भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।

सुकन्या समृद्धि योजना में नया अपडेट! 12500 रुपये जमा करें और पाएं 80 लाख रुपये तक का मेगा रिटर्न