Home Business 7th Pay Commission: आज हो सकता है बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों को...

7th Pay Commission: आज हो सकता है बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 4% DA Hike!

0
720

7th Pay Commission: आज सरकार कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) आज 7 मार्च को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है। 4 फीसदी डीए बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।

DA में 4% का इजाफा कर सकती है सरकार


बिजनेस टुडे टीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मोदी मंत्रिमंडल (PM Modi Cabinate) आज केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी दे सकता है. इससे पहले बीते साल 2023 में अक्‍टूबर महीने में कैबिनेट ने 4 फीसदी डीए बढ़ाया (4% DA Hike) था. इसके बाद ये 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी गो गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करना 01 जुलाई, 2023 से लागू है. यह वृद्धि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है.

50% डीए होने पर HRA भी बढ़ेगा


अगर रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में आज 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान करती है, तो फिर उन्हें मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा. ऐसा होने पर हाउस रेंट अलाउंस (HRA), बच्चों की शिक्षा भत्ता (Child Education Allowance) के साथ ही परिवहन भत्ता (Transport Allowance) में भी इजाफा देखने को मिलेगा और केंद्रीय कर्मचारियों का टेक-होम वेतन बढ़ जाएगा. मोदी सरकार (Modi Govt) के इस फैसला का फायदा 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा. हालांकि, इस संबंध में अभी सरकार की ओर से कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.

CPI-IW 12 महीने का 392 पार


सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है. DA-DR में बढ़ोतरी का फैसला सरकार अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू (CPI-IW) डेटा के आधार पर करती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू का 12 महीने का औसत 392.83 रहा है और इसके मुताबिक, डीए मूल वेतन का 50.26 फीसदी आ रहा है. खबरों के मानें तो इस हिसाब से इस बार भी 4% डीए बढ़ोतरी हो सकती है और महंगाई भत्ता व महंगाई राहत कर 50 फीसदी हो जाएगी.

सैलरी में बढ़ोतरी का ये है कैलकुलेशन


DA Hike के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी हाइक कैलकुलेशन देखें तो, अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी को 18,000 रुपये बेसिक-पे मिलता है, तो कर्मचारी का महंगाई भत्ता फिलहाल 46 फीसदी के हिसाब से 8,280 रुपये होता है, वहीं इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अगर 50 फीसदी के हिसाब से गणना करें तो ये बढ़कर 9,000 रुपये हो जाएगा. यानी उसके हाथ में आने वाले वेतन में सीधे तौर पर 720 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा.

अधिकतम बेसिक-पे के आधार पर इसकी कैलकुलेशन करें तो फिर 56,900 रुपये पाने वाले कर्मचारी को 46 फीसदी के हिसाब से DA 26,174 रुपये मिलता है, ये 50 फीसदी होने पर आंकड़ा 28,450 रुपये हो जाएगा. यानी सैलरी में 2,276 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.