Visa-Free Countries for Indians : इन खूबसूरत द्वीपों में बिना वीजा घूम सकते हैं भारतीय, गर्मियों की छुट्टियों में बना सकते हैं प्लान

    0
    541
    Visa-Free Countries for Indians : इन खूबसूरत द्वीपों में बिना वीजा घूम सकते हैं भारतीय, गर्मियों की छुट्टियों में बना सकते हैं प्लान
    Visa-Free Countries for Indians : इन खूबसूरत द्वीपों में बिना वीजा घूम सकते हैं भारतीय, गर्मियों की छुट्टियों में बना सकते हैं प्लान

    Visa Free Countries For Indians: अगर इस बार गर्मियों की छुट्टियों में आप अपने परिवार के साथ विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जहां भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के भी एंट्री मिल जाती है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट की शाख बढ़ी है और अब इस वजह से भारतीयों को दुनिया के 62 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलेगी।

    बता दें, ताजा रैंकिंग के अनुसार, दुनियाभर के पासपोर्ट्स की लिस्ट में भारत 80वें स्थान पर पहुंच गया है और अब भारतीय नागरिक थाईलैंड, मॉरीशस, ओमान जैसे देशों के अलावा दुनिया के 62 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे ही फेमस द्वीपों के बारे में, जहां भारतीयों के लिए है वीजा फ्री एंट्री।

    फिजी द्वीप-

    फिजी, दक्षिण प्रशांत महासागर में बना 300 से अधिक द्वीपों का एक खूबसूरत द्वीप देश है। यहां के सफेद रेतीले समुद्र तटों का साफ पानी और कई तरह के प्राकृतिक आश्चर्य यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। बता दें, फिजी के अधिकांश द्वीपों का निर्माण लगभग 150 मिलियन वर्ष पहले शुरू हुई ज्वालामुखी गतिविधि से हुआ था। वनुआ लेवु और तवेउनी द्वीपों पर कुछ भू-तापीय गतिविधियाँ आज भी होती हैं । अगर आप फिजी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के डेनाराऊ द्वीप,कोरल तट,मामानुका द्वीप समूह,वाया द्वीप,यासावा द्वीप समूह जरूर जाएं।

    मॉरीशस-

    पर्यटकों के बीच मॉरीशस काफी लोकप्रिय है। मॉरीशस में पांच द्वीप मॉरीशस,रोड्रिग्स, दो अगालेगा-द्वीप और कारगाडोस-कैराजोस द्वीप समूह शामिल हैं। भारतीय पासपोर्ट धारकों को मॉरीशस भी वीजा फ्री एंट्री देता है और यह 90 दिनों के लिए वैध होता है।

    इंडोनेशिया- 

    इंडोनेशिया घूमने के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। यहां भारतीय बिना वीजा के 30 दिन तक घूम सकते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं तो इंडोनेशिया के खूबसूरत बीच, अंडरवॉटर एक्टिविटी, ट्रेडिशनल आर्ट गैलरीज और स्वादिष्ट खाने का आनंद जरूर लें।

    बारबाडोस-

    बारबाडोस देश प्रकृति की गोद में बसा एक खूबसूरत देश है। ये देश प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में कैरेबियन द्वीप पर स्थित है। यहां आप 90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। ये देश अपने खूबसूरत बीच और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है ।

    ग्रेनाडा

    कैरेबियन आईलैंड ग्रेनाडा में भी भारतीय को 90 दिनों तक के वीजा के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा। पासपोर्ट रैंकिंग में इसका 33वां नंबर है। इस देश को ‘आयलैंड ऑफ स्पाइस’ भी कहते हैं।

     

    इसे भी पढ़े-

    BSF Recruitment 2024: BSF,ASI एवं हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल के पदों के लिए आवेदन आज से..

    Chirag Paswan Modi Cabinet : चिराग पासवान ने सियासी हुनर से किया हैरान, केंद्रीय मंत्री बनकर की जोरदार वापसी

    मोदी कैबिनेट में इस बार रहेगी बिहार की धूम, पहले थे 4, अब बनेंगे ये 10 मंत्री…यहाँ जाने मोदी का प्लान

    Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.