Home Business Vande Bharat: झूम उठे यात्री, एक और रूट पर चलने वाली है...

Vande Bharat: झूम उठे यात्री, एक और रूट पर चलने वाली है वंदे भारत ट्रेन, जानें डिटेल्स

0
665

Vande Bharat: देशभर में इस समय विभिन्न रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है। अब तक ज्यादातर राज्यों को उनकी वंदे भारत ट्रेनें मिल चुकी हैं। अब केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने बताया है कि त्रिपुरा को भी उसकी पहली वंदे भारत ट्रेन जल्द मिलने वाली है। माना जा रहा है कि इस ट्रेन के चलने के बाद त्रिपुरा की जनता को काफी फायदा मिलेगा। न सिर्फ उनका समय बचेगा, बल्कि कम रुपये में वे हवाई जहाज जैसी सुविधा भी ले सकेंगे।

वंदे भारत को लेकर नॉर्थईस्टर्न फ्रंट्रियर रेलवे ट्रैक्स का विद्युतिकरण किया जा रहा है। यह धर्मनगर से अगरतला के बीच हो रहा है और माना जा रहा है कि जून या जुलाई तक यह काम पूरा भी कर लिया जाएगा। भौमिक ने एक चुनावी रैली में कहा कि विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद वंदे भारत को अगरतला तक बढ़ा दिया जाएगा, तो यात्रियों को अगरतला से गुवाहाटी पहुंचने में चार से पांच घंटे लगेंगे।

इससे पहले पिछले महीने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक साहा ने भी वंदे भारत को लेकर ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि रेल लाइनों पर विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद वंदे भारत ट्रेन जल्द ही त्रिपुरा में भी चलने लगेगी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर के लिए HIRA मॉडल पेश किया है। उन्होंने कहा था, ”हमारे पास विस्टा डोम है, जिसके बारे में हमने पहले कभी नहीं सोचा था। जल्द ही रेलवे का विद्युतीकरण भी पूरा हो जाएगा और फिर वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी।”

उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने दस नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की थीं। इसमें से तीन ट्रेन उत्तर प्रदेश को भी मिली। देहरादून-लखनऊ, पटना-लखनऊ और रांची वाराणसी वंदे भारत इन तीन ट्रेनों में शामिल हैं। पटना-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन वाया अयोध्या होकर चलती है, जिससे भगवान राम के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले भक्तों को काफी फायदा हो रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल के आखिरी में अयोध्या से भी पांच नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की थी।

 

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.