Home India SBI से लोन लेना हुआ महंगा, बैंक ने ब्याज दरों में किया...

SBI से लोन लेना हुआ महंगा, बैंक ने ब्याज दरों में किया इजाफा

0
544

अगर आप एसबीआई बैंक से लोन (Loan) लेने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि एसबीआई के लोन आज से महंगे हो गए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एमसीएलआर की दरों (MCLR Rate) में संशोधन किया है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। आइए जानते हैं एसबीआई की नई एमसीएलआर की दरें कितनी है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का लोन आज से महंगा हो गया। एसबीआई ने कुछ अवधियों के लिए अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) को बढ़ा दिया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार बैंक ने एमसीएलआर में 10 बेसिस पॉइंट्स (BPS) तक की बढ़ोतरी की है।

SBI की संशोधित दरें 15 जुलाई 2024 से लागू हो गई हैं। इसका मतलब है कि आज से नई दरें लागू हो गई हैं। एमसीएलआर के बढ़ जाने से पहले सभी प्रकार के लोन जैसे-कार लोन (Car Loan), होम लोन (Home Loan) महंगे हो जाएंगे। यानी एसबीआई के सभी लोन महंगे हो गए हैं।

क्या है नई दरें

  • एक महीने के एमसीएलआर दर 5 बीपीएस प्वाइंट बढ़कर 8.35 फीसदी हो गया।
  • तीन महीने की एमसीएलआर दर अब 8.40 फीसदी हो गई। इसमें 10 बीपीएस की बढ़ोतरी हुई।
  • छह महीने की एमसीएलआर दर 8.75 फीसदी हो गई
  • एक साल के लिए एमसीएलआर बेंचमार्क दर 8.85 प्रतिशत हो गया
  • दो साल की अवधि के लिए एमसीएलआर दर 8.95 फीसदी हो गया

MCLR का लोन से क्या है कनेक्शन?

न्यूनतम लेंडिंग रेट को ही मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) कहा जाता है। बैंक एमसीएलआर दर के नीचे ही लोन देता है। इसका मतलब है कि अगर एमसीएलआर की दरों में वृद्धि होती है तो ईएमआई भी बढ़ जाता है।

लोनधारक को ईएमआई (EMI) कम होने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने जून में लगातार नौंवी बार रेपो रेट (Repo Rate) को स्थिर रखने का फैसला लिया था। ऐसे में आम जनता को आगामी एमपीसी बैठक (RBI MPC Meet) में दरों में कटौती की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े-

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.