Skip to content
  • India
  • Career
  • Jobs
  • Entertainment
  • विदेश
  • Business
  • Tech
  • Cricket
  • Cities
    • Patna
    • गया
    • बेगूसराय
    • अररिया
    • शिवान
    • मधुबनी
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगरिया
    • सुपौल
    • छपरा
    • जमुई
    • पश्चिमी चम्पारण
    • नवादा
    • जहानाबाद
    • पूर्णिया
    • बक्सर
    • भागलपुर
    • बेतिया
    • भबुआ
    • मुजफ्फरपुर
    • शिवहर
    • मोतिहारी
    • लखीसराय
    • सीतामढ़ी
    • सहरसा
    • समस्तीपुर
    • शेखपुरा

Sukanya Samriddhi योजना में अब भी मिलेगा इतना ब्‍याज, छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं हुआ बदलाव

March 29, 2024 by प्रवेश मौर्या

एक अप्रैल, 2024 से शुरू होने वाली तिमाही के लिए विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर यथावत रहेगी जबकि तीन साल की सावधि जमा पर दर 7.1 प्रतिशत रहेगी।

लोकप्रिय पीपीएफ और डाकघर बचत जमा योजना के लिए ब्याज दरें क्रमश: 7.1 प्रतिशत और 4 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई हैं। किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत होगी और निवेश 115 महीनों में परिपक्व होगा। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर ब्याज दर अप्रैल-जून 2024 अवधि के लिए 7.7 प्रतिशत रहेगी।

चालू तिमाही की तरह मासिक आय योजना (एमआइएस) पर 7.4 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। सरकार हर तिमाही में मुख्य रूप से डाकघरों द्वारा संचालित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को अधिसूचित करती है।

Categories Business, Featured Tags New sukanya yojana account, SSY Account, Sukanya Samriddhi
RBI ने RS 2,000 Note पर दिया अपडेट, इस दिन नहीं बदले जाएंगे 2,000 रुपये के नोट
Bank Holiday: अप्रैल में इतने दिन नहीं खुलेंगे बैंक, फटाफट चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
© 2026 • Built with GeneratePress
Go to mobile version