Skip to content
  • India
  • Career
  • Jobs
  • Entertainment
  • विदेश
  • Business
  • Tech
  • Cricket
  • Cities
    • Patna
    • गया
    • बेगूसराय
    • अररिया
    • शिवान
    • मधुबनी
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगरिया
    • सुपौल
    • छपरा
    • जमुई
    • पश्चिमी चम्पारण
    • नवादा
    • जहानाबाद
    • पूर्णिया
    • बक्सर
    • भागलपुर
    • बेतिया
    • भबुआ
    • मुजफ्फरपुर
    • शिवहर
    • मोतिहारी
    • लखीसराय
    • सीतामढ़ी
    • सहरसा
    • समस्तीपुर
    • शेखपुरा
Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल 1 लाख जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको कितना पैसा मिलेगा? जानिए

SSY New Guideline : वित्त मंत्रालय ने सुकन्या समृद्धि योजना खाते के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश, जानें पूरी जानकारी

September 28, 2024 by Bhupendra Pratap

Sukanya Samriddhi Yojana Account: वित्त मंत्रालय ने सुकन्या समृद्धि खाते समेत सभी छोटे बचत खातों के नियमों में बदलाव किया है। सभी डाकघरों को नए नियमों का तुरंत पालन करने को कहा गया है।

Sukanya Samriddhi Yojana Account: भारत सरकार ने बेटियों के हित में सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की थी। यह अद्भुत योजना बेटियों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई थी। अब वित्त मंत्रालय ने इस योजना से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया है। साथ ही आर्थिक मामलों के विभाग ने नए दिशा-निर्देश जारी कर सभी डाकघरों से नए निर्देशों के अनुसार काम करने की अपील की है।

दो सुकन्या खाते हैं तो बंद हो जाएंगे

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, सभी छोटे बचत खातों पर नए नियम लागू होंगे। ऐसे में सुकन्या समृद्धि खाते से जुड़े निवेशकों को भी इनके बारे में पता होना चाहिए। नई गाइडलाइन के मुताबिक, दादा-दादी द्वारा खोले गए सुकन्या खाते को अब माता-पिता या कानूनी अभिभावक में से किसी एक को ट्रांसफर करना होगा। अगर दो सुकन्या खाते खुल गए हैं तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा। ऐसे खातों को नियमों के खिलाफ माना जाएगा।

पैन और आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी है..?

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सभी सुकन्या समृद्धि खातों से माता-पिता या अभिभावक का पैन और आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो तुरंत उनका पैन और आधार नंबर मांगें। सभी डाकघरों को नए नियमों के बारे में सभी खाताधारकों को तुरंत सूचित करने को कहा गया है। सर्कुलर के मुताबिक अनियमित खातों को नियमित करने का अधिकार सिर्फ वित्त मंत्रालय के पास है। ऐसे में सभी अनियमित खातों की जानकारी उन्हें दी जानी चाहिए।

सुकन्या खाते पर 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है-?

सुकन्या समृद्धि योजना में आप 250 रुपये महीने से लेकर 1.5 लाख रुपये सालाना तक जमा कर सकते हैं. इस तिमाही में सुकन्या खाते पर 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है. यह खाता बेटी के 21 साल के होने पर मैच्योर होता है. इसके अलावा बेटी के 18 साल के होने पर इस खाते की 50 फीसदी रकम निकाली जा सकती है. यह खाता खुलवाने के लिए आपको बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट देना होगा. साथ ही आपको माता-पिता या अभिभावक का पैन और आधार कार्ड भी देना होगा.

7th Pay Commission : लाखों कर्मचारियों का इंतजार खत्म! महंगाई भत्ता बढ़ाने का इस दिन होगा ऐलान.

Categories Featured, India Tags SSY, SSY New Guideline, Sukanya Samriddhi, Sukanya Samriddhi Yojana account?
Sanya Malhotra ने रात में ब्लैक ट्रांसपेरेंट मिनी ड्रेस में खूब कातिलाना हॉट लुक दिखाया
DIC Recruitment 2024 : बिना लिखित परीक्षा के डिजिटल इंडिया में नौकरी पाने का मौका, 50000 मासिक वेतन मिलेगा, जानें डिटेल
© 2026 • Built with GeneratePress
Go to mobile version