Home Business Salary Hike : होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सैलरी...

Salary Hike : होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सैलरी और पेंशन में हो सकता है भारी इजाफा

0
424
Salary Hike : महंगाई भत्ते में 2% का इजाफा, जानें कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
Salary Hike : महंगाई भत्ते में 2% का इजाफा, जानें कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

Dearness Allowance (DA) Hike 2025: DA में बढ़ोतरी का फायदा सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी मिलेगा. इस बार करीब 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका फायदा होगा.

DA Hike 2025 : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ये होली (Holi 2025)और भी खास बन सकती है. खबरों की माने तो होली 2025 से पहले उन्हें गुड न्यूज मिलने वाली है. इस साल होली 14 मार्च को पड़ रही है और माना जा रहा है कि सरकार होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है. महंगाई से राहत दिलाने के लिए DA में यह बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन (Salary and Pension Hike) में अच्छा खासा इजाफा होने की उम्मीद है.

बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता (7th Pay Commission DA Hike 2025) साल में दो बार बढ़ाया जाता है. पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से प्रभावी होती है. यानी 2025 की पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी और इसकी आधिकारिक घोषणा मार्च 2025 में की जा सकती है. हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.

कर्मचारियों के DA में कितना हो सकता है इजाफा?

कर्मचारी संगठनों की मानें तो, सरकार मार्च 2025 में होली के आसपास केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA increase 2025) में 3 से 4 फीसदी की घोषणा कर सकती है. इसका मतलब यह है कि एंट्री-लेवल के केंद्र सरकार के कर्मचारियों, जिनकी बेसिक सैलरी करीब 18,000 रुपये महीना है, की सैलरी 1 जनवरी 2025 से 540-720 रुपये प्रति माह तक बढ़ सकती है.

पेंशनर्स को भी होगा फायदा

DA में बढ़ोतरी का फायदा सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी मिलेगा. इस बार करीब 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका फायदा होगा. बता दें कि महंगाई भत्ता (DA) कर्मचारियों के लिए होता है, वहीं पेंशनर्स के लिए इसे महंगाई राहत (Dearness Relief) कहा जाता है.

पिछले साल कितने फीसदी बढ़ा था महंगाई भत्ता?

अक्टूबर 2024 में यानी पिछले साल सरकार ने DA में 3% का इजाफा किया था, जिससे यह 50% से बढ़कर 53% हो गया. वहीं मार्च 2024 में सरकार ने DA में 4% की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह बढ़कर 50% तक पहुंच गया था.

DA का कैलकुलेशन

महंगाई भत्ते को ऑल इंडिया कन्ज्यूमर प्राइस इंडेक्स(All India Consumer Price Index – AICPI) के आधार पर तय किया जाता है. सरकार पिछले 12 महीनों के औसत AICPI डेटा को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ते यानी DA (Dearness Allowance Hike) और महंगाई राहत (Dearness Relief Hike) की दरें तय करती है.

IMD Rain Alert : बड़ी खबर! अगले 2 दिन भयंकर बारिश-आंधी-तूफान का हाई अलर्ट

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.