Home India खुशखबरी! इन ट्रेनों का कम किया गया है किराया, देखें लिस्ट

खुशखबरी! इन ट्रेनों का कम किया गया है किराया, देखें लिस्ट

0
568

Indian Railway Update: कोरोना काल से ही ट्रेनों में अधिक किराया दे रहे रेल यात्रियों के लिए अब अच्छी खबर सामने आई है. पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों को 30 रुपए से कम किराया देना होगा और कम पैसे में ही इन ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे.

दरअसल मालदा डिवीजन में चलने वाली 6 पैसेंजर ट्रेनों में कोरोना का दौर समाप्त होने के बाद भी अतिरिक्त चार्ज देना पड़ रहा था. इन ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन का दर्जा दिया गया था और इसी कारण इसके किराए में 30 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई थी. कोरोना काल के बाद से आज तक लोगों को इसी अतिरिक्त किराए के साथ ही यात्रा करना पड़ता था. लेकिन अब रेलवे ने एक्स्ट्रा चार्ज को हटा दिया है, जिसके बाद आम लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा.

यात्रियों को अब नहीं देना पड़ेगा अतिरिक्त किराया

जमालपुर से भागलपुर तक की यात्रा के लिए इन स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों में लोगों को 35 रुपए किराया देना पड़ता था. जबकि भागलपुर से जमालपुर तक पैसेंजर ट्रेन का किराया मात्र 15 रुपए है. इसी तरह जमालपुर से किउल तक के लिए 30 रुपए किराया देना पड़ रहा था, जबकि जमालपुर से किउल का पैसेंजर ट्रेन का किराया मात्र 15 रुपए है. जमालपुर से सहरसा का किराया भी लोगों को 50 रुपए देना पड़ रहा था. हालांकि अब रेलवे ने सभी अतिरिक्त चार्ज को हटा दिया गया है. अब लोगों को वास्तविक किराए पर ही सफर करने का मौका मिल सकेगा.

इन ट्रेनों का कम किया गया है किराया

मालदा रेल मंडल के कॉमर्शियल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन से होकर जमालपुर तक चलने वाली कुल 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करवाया जा रहा था. जिसमें 05415/05416 साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर, 05407/05408 गया-रामपुरहाट-गया पैसेंजर, 03459/03460 जमालपुर-भागलपुर पैसेंजर, 03477/03478 जमालपुर-किउल पैसेंजर, 03015/03016 जमालपुर-गया पैसेंजर और 05509/05510 जमालपुर-सहरसा-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन का किराया कम किया गया है. अब इन ट्रेनों में यात्री 30 रुपए से कम किराया देकर यात्रा कर सकेंगे.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.