Home Crime Patna Crime News:पटना में मंदिर जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली...

Patna Crime News:पटना में मंदिर जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार कर किया हत्या …

0
842

राजधानी में बेखौफ अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है। बदमाशों ने एक युवक की गोली मार हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब युवक अपने घर से मंदिर जाने के लिए निकला था। सावन की आज तीसरी सोमवारी पर ये शख्स मंदिर जा रहा था।

इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से फरार भी हो गए।

बताया जा रहा कि युवक अपने घर से सोमवार की सुबह अपने घर से कदमकुआं थाना स्थित नागा बाबा ठाकुरबारी मंदिर जा रहा था। तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। युवक को 3 गोलियां लगी जिससे उसकी वही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर बेखौफ अपराधी घटनास्थल से तुरंत भी भाग निकले। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही कदम कुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पहुंचे कदमकुआं थानाप्रभारी इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने में लगे हैं। इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) खंगाले जा रहे हैं।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.