Skip to content
  • India
  • Career
  • Jobs
  • Entertainment
  • विदेश
  • Business
  • Tech
  • Cricket
  • Cities
    • Patna
    • गया
    • बेगूसराय
    • अररिया
    • शिवान
    • मधुबनी
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगरिया
    • सुपौल
    • छपरा
    • जमुई
    • पश्चिमी चम्पारण
    • नवादा
    • जहानाबाद
    • पूर्णिया
    • बक्सर
    • भागलपुर
    • बेतिया
    • भबुआ
    • मुजफ्फरपुर
    • शिवहर
    • मोतिहारी
    • लखीसराय
    • सीतामढ़ी
    • सहरसा
    • समस्तीपुर
    • शेखपुरा

New Banking Rules 2024: अगले महीने से बदल जाएंगे पैसों और बैंकों से जुड़े ये नियम

April 24, 2024 by प्रवेश मौर्या

जब भी कोई नया महीना शुरू होता है तो पहले दिन से कई नियम भी बदल जाते हैं। इन नियमों का आम जनता पर सीधा असर पड़ता है। बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG), सीएनजी (CNG), पीएनजी (PNG) के दाम रिवाइज होते हैं।

मई 2024 (May 2024) शुरू होने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में इस नए महीने के शुरुआत में ही एलपीजी सिलेंडर के साथ बैंक से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। आइए, जानते हैं कि अगले महीने से कौन-से नियम बदल रहे हैं।

एलपीजी सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) की प्राइस को रिवाइज करती है। कंपनियां 14 किलोग्राम और 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम निर्धारित करती है। इसके साथ कंपनियां पीएनजी (PNG) और सीएनजी (CNG) के दाम को भी अपडेट करती है।

Yes Bank का यह नियम बदल जाएगा

प्राइवेट सेक्टर का यस बैंक (Yes Bank) की वेबसाइट के अनुसार 1 मई 2024 से सेविंग अकाउंट (Saving Account) पर लगने वाले मिनिमम एवरेज बैलेंस चार्ज (MAB) में भी बदलाव किया जाएगा। सेविंग अकाउंट का प्रो मैक्स में MAB में 50,000 रुपये होगा, जिस पर 1,000 रुपये का मैक्सिमम चार्ज लगेगा।

सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, Yes Essence SA और YES Respect SA में मिनिमम बैलेंस 25,000 रुपये होगा। इस अकाउंट पर 750 रुपये का मैक्सिमम सीमा का चार्ज लगेगा। Saving Account PRo में 10,000 रुपये मिनिमम बैलेंस होगा। इस पर 750 रुपये की समय सीमा तय की गई है। यह नियम 1 मई 2024 से लागू हो गया है।

ICICI Bank के ये नियम में होगा बदलाव

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने भी सेविंग अकाउंट पर लगने वाले चार्ज में भी बदलाव किये हैं। 1 मई से नए चार्ज लागू होंगे। बैंक ने बताया कि डेबिट कार्ड (Debit Card) पर अब सालाना फीस 200 रुपये कर दिया गया है।

हालांकि, ग्रामीण इलाकों में यह चार्ज 99 रुपये होगी। इसके अलावा 1 मई से 25 पेज (Leaves) वाले चेक बुक पर किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके बाद हर पेज पर कस्टमर को 4 रुपये चुकाने होंगे।

आईएमपीएस (IMPS) के जरिए अगर कस्टमर अमाउंट का ट्रांजेक्शन करता है तो उस पर चार्ज का भुगतान करना होगा। इस पर 2.50 से 15 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन के बीच चार्ज लगेगा। यह चार्ज ट्रांजेक्शन अमाउंट पर डिपेंड करता है।

HDFC Bank एफडी स्कीम

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने सीनियर सिटीजन केयर एफडी (HDFC Bank Senior Citizen Care FD) शुरू की है। इस एफडी में निवेश की आखिरी तारीख 10 मई 2024 है। इस एफडी पर निवेशक को 0.75 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज मिलता है। यह एफडी रेगुलर एफडी से काफी अलग होता है।

5 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 7.75 फीसदी का ब्याज दिया जाता है। ये इंटरेस्ट 5 करोड़ रुपये से कम एफडी पर मिलता है।

Categories Business, Featured Tags CNG, LPG, LPG cylinder price, New Banking Rules 2024, PNG, Saving Account, Yes Essence SA
CGHS कार्डहोल्डर के लिए बड़ी खबर! 30 अप्रैल तक CGHS कार्डहोल्डर को करना है ये काम
Halal Certification को लेकर आया नया अपडेट, सरकार ने बढ़ाई हलाल प्रमाणीकरण की डेडलाइन
© 2026 • Built with GeneratePress
Go to mobile version