New Airport Update : पटना एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल शुरू, आज उतरा पहला विमान

बिहार की राजधानी पटना के लोगों के लिए खुशखबरी है। पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का आज यानी 3 जून को शुभारंभ हो गया। पहली फ्लाइट बेंगलुरु से पटना पहुंची जिसे नए टर्मिनल पर उतारा गया।

इस मौके पर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। यात्रियों को एयरबस की मदद से रनवे से नए टर्मिनल भवन तक लाया गया, जहां CISF, एयरपोर्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूलों और तालियों से उनका स्वागत किया।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 29 मई को इस नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद अब इसे आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। नए टर्मिनल से पटना एयरपोर्ट का संचालन अब और भी सुगम और आधुनिक हो जाएगा। इस टर्मिनल को यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें सुरक्षा, चेक-इन, बोर्डिंग और अन्य यात्री सेवाओं के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।

पहली फ्लाइट उतरी

बेंगलुरू से आने वाली फ्लाइट इंडिगो की थी और उसमें सवार यात्री नए टर्मिनल की भव्यता और सुविधाओं से काफी प्रभावित हुए। यात्रियों ने कहा कि पटना जैसे शहर में इतना आधुनिक टर्मिनल देखकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज से सभी आगमन फ्लाइट नए टर्मिनल से संचालित होंगी, जबकि प्रस्थान फ्लाइट अभी पुराने टर्मिनल से रवाना होंगी। धीरे-धीरे सभी फ्लाइट नए टर्मिनल पर शिफ्ट हो जाएंगी।

कई सुविधाओं से लैस

नए टर्मिनल से अब यात्रियों को चेक-इन और सुरक्षा जांच में पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी। इसमें कुल 12 बोर्डिंग गेट, 5 लगेज बेल्ट, 30 चेक-इन काउंटर और एक हाई-टेक सीसीटीवी कैमरा सिस्टम लगाया गया है। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग लाउंज, रेस्ट एरिया, फूड कोर्ट और कई अन्य आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं।

PAN card holders : इन PAN कार्ड धारकों पर लगेगा ₹10,000 का जुर्माना, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस

Exit mobile version