Home Tech Online शॉपिंग करने वाले की मौज! Flipkart सेम डे करेगा डिलीवरी, इन...

Online शॉपिंग करने वाले की मौज! Flipkart सेम डे करेगा डिलीवरी, इन शहरों में मिलेगी सुविधा

0
2887

Flipkart Offers Same Day Delivery: फ्लिपकार्ट ने 20 शहरों में सेम डे डिलीवरी शुरू की है। इसके तहत आप ऑर्डर प्लेस करने के बाद उसी रात 12 बजे से पहले प्रोडक्ट प्राप्त कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने इस पहल के लिए अपनी सप्लाई चेन को मजबूत बनाया है। अब फ्लिपकार्ट लाखों ग्राहकों को ऑर्डर प्लेस करने वाले दिन ही प्रोडक्ट्स की डिलीवरी देने के लिए तैयार है।

ई-कामर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने 20 शहरों में सेम डे डिलीवरी की सुविधा (Flipkart Offers Same Day Delivery Service) शुरू की है। इन शहरों में ऑर्डर प्लेस करने वाले दिन ही प्रोडक्ट डिलीवर करने की शुरुआत हो जाएगी। मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों में लाखों ग्राहकों के फायदे को देखते हुए फ्लिपकार्ट कई केटेगरी में प्रोडक्ट्स की सेम डे डिलीवरी शुरू करने जा रहा है। फरवरी से इसकी शुरुआत होने जा रही है।

कहां-कहां मिलेगी सुविधा?

फ्लिपकार्ट के मुताबिक, शुरुआत में करीब 20 शहरों में सेम डे डिलीवरी सुविधा शुरू की जाएगी। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लुधियाना, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे, पटना, रायपुर, सिलिगुड़ी और विजयवाड़ा शामिल हैं। इन शहरों के ग्राहक, जो दोपहर एक बजे से पहले ऑर्डर प्लेस करेंगे, उन्हें उसी रात 12 बजे से पहले प्रोडक्ट डिलीवर कर दिया जाएगा। कंपनी ने आगे बताया कि फरवरी से इस पहल की शुरुआत की जा रही है और आने वाले महीनों में धीरे-धीरे पूरे देश में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

किन कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर मिलेगी सुविधा?

फ्लिपकार्ट की इस पहल के तहत ग्राहकों को मोबाइल्स, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, लाइफस्टाइल, किताब, होम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कैटेगरीज के प्रोडक्ट्स पर सेम डे डिलीवरी ऑफर की जाएगी। इससे ग्राहकों को एक दिन के अंदर ही अपनी जरूरत का सामान मिलना संभव हो जाएगा।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.