Home Career Bihar Board: अब Neet और Jee के छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग,...

Bihar Board: अब Neet और Jee के छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग, कैसे होगा चयन

0

NEET, JEE Free Coaching: राज्य में नीट और जेईई की फ्री तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बीपीएससी पास शिक्षक पढ़ाएंगे. इसके लिए बिहार बोर्ड ने सरकारी शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं.

दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की ओर से आयोजित मुफ्त कोचिंग में पढ़ाने के लिए वैसे सरकारी शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं, जिन्होंने ज्वाइन करने से पहले न्यूनतम एक साल तक जेईई और नीट यूजी के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में पढ़ाया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 29 फरवरी तक निर्धारित है.

बीएसईबी यानी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Bpard) ने जेईई, नीट एस्पिरेंट्स के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था की है.यह कोचिंग राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाती है. बिहार बोर्ड ने नीट, जेईई की फ्री कोचिंग में पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com/TeacherForm/TeacherForm पर जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई


किसी कोचिंग सेंटर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बॉयोलॉजी में पढ़ाने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार बीएसईबी के नीट, जेईई फ्री कोचिंग में पढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. बिहार बोर्ड की फ्री कोचिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी है.

कैसे होगा चयन


बिहार बोर्ड द्वारा शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को नीट, जेईई फ्री कोचिंग में बच्चों को पढ़ाने का अवसर मिलेगा. शॉर्टलिस्ट किए गए शिक्षकों को 18 मार्च को एक डेमो क्लास देनी होगी.

इतनी मिलेगी सैलरी


डेमो क्लास के बाद चयनित शिक्षकों को मिलने वाली कुल वेतन का 20 प्रतिशत अतिरिक्त राशि प्रोत्साहन मानदेय के रूप में दी जाएगी. आपको बता दें कि साल 2024 में किसी भी बोर्ड से 10वीं पास स्टूडेंट्स को मुफ्त गैर आवासीय शिक्षण कार्यक्रम के तहत पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर और गया में तैयारी करवाई जाएगी. यह कार्यक्रम मार्च-अप्रैल से शुरू किया जाएगा.

इन जिलों में जेईई, नीट फ्री कोचिंग


बीएसईबी द्वारा पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर और गया में मुफ्त कोचिंग दिया जाता है. जेईई, नीट फ्री कोचिंग में शिक्षकों पदों के लिए उम्मीदवार बिहार के एक या एक से अधिक जिलों में पढ़ाने के लिए आवेदन करने का विकल्प चुन सकते हैं.

बीएसईबी, कक्षा 10वीं की वार्षिक माध्यमिक 2024 परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोचिंग देता है. हालांकि कई छात्रों की वित्तीय बाधाओं को समझते हुए, इस मुफ्त आवासीय कोचिंग के तहत, बोर्ड छात्रों को मुफ्त भोजन और छात्रावास सुविधाएं भी प्रदान करता है.

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version