Home Business Bank Holiday Alert : बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी...

Bank Holiday Alert : बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट

0
431
Bank holiday today Where are the banks open and where are they not today on 19th July? Do not go to the bank before seeing the list:
Bank holiday today Where are the banks open and where are they not today on 19th July? Do not go to the bank before seeing the list:

Bank Holiday: अगर आप 19 फरवरी 2025 को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. महाराष्ट्र राज्य में बुधवार, 19 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे. आइए जानते हैं इसका कारण और फरवरी 2025 में अन्य राज्यों में बैंकों की छुट्टियों की पूरी सूची.

महाराष्ट्र में 19 फरवरी को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी. यह दिन महान मराठा योद्धा और कुशल प्रशासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस मौके पर राज्यभर में कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें शोभायात्राएं, झांकियां और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल होती हैं. हालांकि, यह अवकाश केवल महाराष्ट्र में लागू होगा, देश के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे.

फरवरी 2025 में बैंक अवकाश की सूची (राज्यवार)

तारीख दिन अवकाश का कारण राज्य
5 फरवरी बुधवार वसंत पंचमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल
10 फरवरी सोमवार सरोजिनी नायडू जयंती तेलंगाना
14 फरवरी शुक्रवार बसंत पंचमी पंजाब, हरियाणा
15 फरवरी शनिवार लुई-नगाई-नी मणिपुर
19 फरवरी बुधवार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महाराष्ट्र
20 फरवरी गुरुवार अरुणाचल प्रदेश राज्य दिवस अरुणाचल प्रदेश
26 फरवरी बुधवार मिजोरम राज्य दिवस मिजोरम
बैंक हॉलिडे में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
 
  • बैंक अवकाश के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजेक्शन सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.
  • नकदी निकासी या अन्य बैंकिंग सेवाओं की आवश्यकता हो तो अवकाश से पहले ही अपने कार्य पूरे कर लें.
  • एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन अधिक भीड़ हो सकती है, इसलिए पहले ही नकदी की व्यवस्था कर लें.

IRCTC Confirm Train Ticket : IRCTC से तुरंत पाएं कन्फर्म टिकट! बुकिंग करते समय ध्यान रखें ये ट्रिक्स