Bank FD Interest Rate Hike: पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित इन बैंको ने जनवरी में बढ़ाया ब्याज, मिल रहा 8.4% तक ब्याज

Bank FD Interest Rate Hike:कई बैंकों ने अपनी एफडी की ब्याज दर में बदलाव क‍िया है. इसके अलावा कुछ बैंकों ने अपनी स्‍पेशल एफडी की अंतिम तारीख को भी बढ़ा द‍िया है.

नया साल शुरू होने के बाद से कई बैंकों ने अपनी एफडी की ब्याज दर में बदलाव क‍िया है. इसके अलावा कुछ बैंकों ने अपनी स्‍पेशल एफडी की अंतिम तारीख को भी बढ़ा द‍िया है. इस दौरान पीएनबी, बीओबी, फेडरल बैंक और आईडीबीआई बैंक ने जनवरी 2024 में अपनी एफडी की ब्याज दर में बदलाव क‍िया है. आइए जानते हैं जनवरी 2024 में क‍िन-क‍िन बैंकों ने ब्‍याज दर में इजाफा क‍िया है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Now

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) FD Interest Rate

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने जनवरी में दो बार एफडी की ब्‍याज दर में बदलाव क‍िया है. बैंक ने एक ही कार्यकाल पर दर में 80 बेस‍िस प्‍वाइंट की बढ़ोतरी की. बैंक ने 300 दिन वाली एफडी पर 80 बीपीएस की बढ़ोतरी कर सामान्य ग्राहकों के ल‍िए ब्‍याज दर 6.25% से बढ़ाकर 7.05% कर दी. सीन‍ियर स‍िटीजन को 7.55% और सुपर सीन‍ियर स‍िटीजन को 7.85% का ब्‍याज द‍िया जा रहा है. बदलाव के बाद, बैंक रेगुलर कस्‍टर के ल‍िए 3.50% से 7.25% के बीच ब्याज दर दे रहा है. सीन‍ियर स‍िटीजन के लिए बैंक 4% से 7.75% के बीच ब्‍याज की पेशकश कर रहा है.

फेडरल बैंक FD Interest Rate

फेडरल बैंक की तरफ से 500 दिन के ल‍िए ब्याज दर 7.75% और सीन‍ियर स‍िटीजन के ल‍िए 8.25% तक बढ़ा दी गई है. फेडरल बैंक अब सीन‍ियर स‍िटीजन को 500 दिन की अवधि के लिए अधिकतम 8.40% का रिटर्न दे रहा है. एक करोड़ रुपये से 2 करोड़ के बीच की राशि के लिए गैर-निकासी योग्य एफडी के ल‍िए ब्याज दर 7.90% तक बढ़ा दी गई है. बदलाव के बाद फेडरल बैंक नॉर्मल ग्राहकों के लिए 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 3% से 7.75% के बीच एफडी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. सीन‍ियर स‍िटीजन के लिए बैंक 3.50% से 8.25% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है.

आईडीबीआई बैंक FD Interest Rate

आईडीबीआई बैंक ने भी एफडी की ब्याज दर में बदलाव क‍िया है. बदलाव के बाद बैंक नॉर्मल ग्राहकों के ल‍िए 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 3% से 7% के बीच एफडी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. सीन‍ियर स‍िटीजन के लिए बैंक 3.50% से 7.50% के बीच ब्याज देता है. इन दरों को 17 जनवरी, 2024 से लागू कर द‍िया गया है.

बैंक ऑफ बड़ौदा FD Interest Rate

बैंक ऑफ बड़ौदा ने नए मैच्‍योर‍िटी पीर‍ियर के साथ स्‍पेशल शॉर्ट टर्म एफडी लॉन्च की है. इसमें ग्राहकों को उच्च ब्याज दर म‍िलती है. नई दरें दो करोड़ से कम की जमा पर लागू हैं और 15 जनवरी, 2024 से प्रभावी की गई हैं. बैंक ने 360D (bob360) नाम से नई मैच्‍योर‍िटी वाली एफडी की पेशकश की है, यह सामान्य नागरिकों को 7.10% का ब्‍याज देती है. इसके अलावा यह सीन‍ियर स‍िटीजन को 7.60% ब्याज दर की पेशकश करती है. बदलाव के बाद बैंक 7 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए नॉर्मल ग्राहकों को 4.45% से 7.25% के बीच ब्याज दे रहा है. सीन‍ियर स‍िटीजन के को 50 बेस‍िस प्‍वाइंट ज्‍यादा ब्‍याज दर की पेशकश की जा रही है.

Disclaimer

This is a kind of entertainment news website, on which we pick up all kinds of information from different web sites and present it to the people, if there is any mistake by us, then you can contact us, we will try and make this website even better.
Scroll to Top