Home Entertainment भोजपुरी एक्ट्रेस के सामने अरविंद अकेला कल्लू ने लहराया पिस्टल, वीडियो वारयल

भोजपुरी एक्ट्रेस के सामने अरविंद अकेला कल्लू ने लहराया पिस्टल, वीडियो वारयल

Currency Se Bhojpuri song Out: भोजपुरी सिनेमा के उभरते हुए सितारे अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों फैंस के दिलों की धड़कन बने हुए हैं। अरविंद एक सिंगर होने के साथ ही एक बेहतरीन एक्टर भी हैं।

अरविंद ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वहीं, अब उनका एक और नया भोपजुरी गाना सुर्खियों में बना हुआ है, जिसका टाइटल ‘करेंसी से’ है। इस गाने में अरविंद के साथ शिवानी सिंह की आवाज ने कमाल कर दिया है। ‘करेंसी से’ गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

गाने में पूजा की हॉट अदाओं ने लगाई आग

अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह के गाने ‘करेंसी से’ में पूजा निषाद नजर आ रही हैं। गाने में पूजा और कल्लू की केमेस्ट्री काफी शानदार नजर आ रही है। ‘करेंसी से’ में पूजा के ठुमकों ने आग लगा रही है। उनके डांस के साथ एक्ट्रेस का स्टाइल गाने को और भी खास बना रहा है। गाने में आप देख सकते हैं कि अरविंद पूजा के सामने पिस्तौल लहराकर उन्हें धमकाते नजर आ रहे हैं। यही नहीं, एक्टर पूजा पर पैसों की बारिश कर रहे हैं। इस गाने को अपनी धुन भोजपुरी ने बनाया है और अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव

बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह के गाने ‘करेंसी से’ को आशुतोष तिवारी और संगीतकार प्रियांशु सिंह ने लिखा है। वहीं, इसके डायरेक्टर पवन पाल हैं। अरविंद सोशल मीडिया पर भी खूब छाए रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ लाइव आकर उनसे ढेर सारी बातें करते हैं। साथ ही अरविंद फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की भी जानकारी देते रहते हैं।

 

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.