Home India करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए जारी किया अलर्ट, इस चीज से रहें...

करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए जारी किया अलर्ट, इस चीज से रहें सावधान

0
594
करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए जारी किया अलर्ट, इस चीज से रहें सावधान
करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए जारी किया अलर्ट, इस चीज से रहें सावधान

PNB – अगर आप पीएनबी बैंक (PNB Bank) के खाताधारक है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि बैंक की ओर से ग्राहकों को अलर्ट किया गया है और कहा गया है कि पीएनबी जैसी दिखने वाली किसी फेक लिंक पर क्लिक न करें। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.in है।

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से ग्राहकों को सावधान किया गया है। बैंक की ओर से बताया कि पीएनबी जैसी दिखने वाली किसी फेक लिंक पर क्लिक न करें।  बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.in है। ऐसे में ऑनलाइन कोई भी लेनदेन करते समय हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर लें।

बैंक द्वारा सोशल मीडिया हैंडल एक्स (Former Twitter) पर इसे लेकर पोस्ट भी किया है, जिसमें लिखा है कि ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.in है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) होने का दावा करने वाले किसी भी फेक से सावधान रहे और उस पर क्लिक न करें।

PNB के नाम से चल रही फेक इन्वेस्टमेंट स्कीम –

कुछ दिनों पहले गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम शाखा ने पीएनबी के नाम से चल रही फेक इन्वेस्टमेंट स्कीम का खुलासा किया था। जिसकी जानकारी सरकारी सोशल मीडिया हैंडल ‘साइबर दोस्त’की भी दी गई है। इस स्कीम में निवेशकों को पीएनबी के नाम पर झासा देकर निवेशक करने पर कमीशन देने की बात की जा रही है।

साइबर दोस्त की ओर से एक्स हैंडल पर की गई अपनी पोस्ट में बताया गया कि इस स्कीम के तहत जालसाज 100 रुपये के निवेश पर 200 कमीशन और 200 रुपये के निवेश पर 400 रुपये कमीशन ऑफर कर रहे थे। साथ ही आम लोगों को सलाह भी दी कि ऐसे फर्जी पार्ट टाइम नौकरी और इन्वेस्टेमेंट ऐप के विज्ञापनों पर भरोसा न करें।

फर्जीवाड़े से बचने के लिए करें ये उपाय-

  • किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े से बचने के लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
  •  इंटरनेट पर निवेश से जुड़ा कोई भी विज्ञापन दिखने पर उसे वेरिफाई करें। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं।
  •  किसी भी बैंक की वेबसाइट ओपन करते समय हमेशा यूआरएल देखें।
  •  बैंक कभी भी आपका ओटीपी नहीं मांगता है। इस वहज से ओटीपी किसी के साथ ऑनलाइन साझा न करें।

इसे भी पढ़े-

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.