Zomato Viral Video : पेट्रोल न होने पर घोड़े पर बैठकर पहुंचा जोमैटो का डिलीवरी बॉय…!

दरअसल, मंगलवार को पेट्रोल की कमी के कारण पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं. ऐसे में इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारों के कारण ही डिलीवरी बॉय ने खाना पहुंचाने का यह तरीका खोजा.

हैदराबाद के एक डिलीवरी बॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जोमैटो का डिलीवरी बॉय घोड़े पर सवार होकर खाना डिलीवर करता नजर आ रहा है.

लोगों ने इसका वीडियो बनाकर शेयर किया. यह डिलीवरी बॉय हैदराबाद की एक व्यस्त सड़क पर गाड़ियों के बीच अपने कंधे पर पार्सल ले जाते हुए नजर आ रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है.

दरअसल, मंगलवार को पेट्रोल की कमी के कारण पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं. ऐसे में इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारों के कारण ही डिलीवरी बॉय ने खाना पहुंचाने का यह तरीका खोजा.

वायरल वीडियो में डिलीवरी बॉय स्कूटर या बाइक पर नहीं बल्कि घोड़े पर बैठकर ऑर्डर डिलीवर करने आया, जिसे लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. इस वीडियो को अरबाज द ग्रेट नाम के यूजर ने शेयर किया है.

Exit mobile version