Home Entertainment Urfi Javed Latest Outfit : उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ड्रेस, देखकर...

Urfi Javed Latest Outfit : उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ड्रेस, देखकर लड़कियों की जरूर निकल जाएगी चीख, देखें वीडियो

0
Urfi's face changed, she said- 'I don't know if I am looking good or not, fans also reacted

Urfi Javed Latest Outfit: एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. कई बार उनकी ड्रेस तो ऐसी होती है कि फैंस उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं. एक बार फिर उर्फी ने एक ऐसी ड्रेस पहनी है, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी.

Urfi Javed Latest Outfit: उर्फी जावेद को अब किसी पहचान की दरकार नहीं है. जब भी वे घर से बाहर निकलती हैं, तो अपने अतरंगी और अजब-गजब ड्रेसिंग सेंस के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं. पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देते. उर्फी भी बड़े प्यार से अपनी पिक्चर्स क्लिक कराती हैं. हालांकि, कई बार उनके ड्रेस ऐसे होते हैं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है.

आपको बता दें कि एक बार फिर से अपने लेटेस्ट अतरंगी ड्रेस के साथ उर्फी जावेद सामने आ चुकी हैं. इस बार उनकी ड्रेस को देखकर अच्छे अच्छों की चीख जरूर निकल जाएगी.

उर्फी जावेद का लिजर्ड आउटफिट आउट

फिलहाल उर्फी अपने नए ड्रेस के साथ लोगों का अपना ध्यान आकर्षित कर रही हैं. हाल ही में फॉलो कर लो यार सीरीज में वे नजर आईं, लेकिन इस सीरीज को दर्शकों की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. लेकिन, उर्फी इसे प्रमोट करने के लिए नए-नए तरीकों के साथ सामने आ रही हैं. वैसे आपको बता दें कि एक्ट्रेस अनन्या पांडे के सीरीज कॉल मी बे को प्रमोट करने के लिए उर्फी को एक नए अवतार में देखा गया, जिसके सामने अनन्या का जलवा भी फीका पड़ गया.

इस ड्रेस को देखकर लोगों की आंखें खुली रह गईं. लड़कियां अगर ये ड्रेस देख लें तो पहली बार में चीख जरूर पड़ेंगी. सफेद रंग के वन पीस ड्रेस पर एक बड़ी सी हरे रंग की चमकीली छिपकली चिपकी हुई है. चौंक तो नहीं गए आप ये पढ़कर? नहीं नहीं, ये कोई जिंदा छिपकली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल है. खास बात ये है कि ये छिपकली हिलती-डुलती भी नजर आ रही है. उर्फी के इस डिफरेंट अंदाज को देखकर हर कोई हैरान है.

इस पर यूजर्स के कमेंट भी बड़े मजेदार आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ड्रेस ऐसी पहनो की कोई कॉपी भी नहीं कर पाए. दूसरे यूजर ने लिखा, मैं तो कहती हूं ये तेरा सारा जबड़ा खा जाए. वहीं एक और यूजर ने लिखा, प्लीज कॉल टू फॉरेस्ट ऑफिसर. चौथे यूजर ने लिखा ये मनीष मल्होत्रा से भी चार कदम आगे निकल जाएगी.

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version