Bihar Weather Report: आज बिहार के इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather Report: बिहार में इन दिनों मौसम सुहावना है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है साथ ही हीट वेव से भी राहत है. नमी वाली पूर्वा हवा लोगों को राहत दे रही है.

12 मई तक मौसम का मिजाज यही रहने की संभावना है. इस मौसम में गर्मी से तो राहत है लेकिन आकाशीय बिजली गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है. इस वजह से आज बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज तो वहीं बाकी के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने लोगों को आगाह करते हुए बताया कि बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े ना रहें.

आज से 10 मई तक मौसम का हाल

वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार लंबे समय के बाद बिहार में बारिश वाले बादल बनने लगे हैं और पूरे बिहार में बादल छाए हुए हैं. बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पूर्वा हवा बिहार में आ रही है. दक्षिण पश्चिम भाग को छोड़कर बिहार के सभी भागों में बादल बनते रहेंगे. कई जगहों पर रोज आंधी के साथ मेघगर्जन और बारिश की संभावना बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें:- अब इन पासपोर्ट आवेदकों को दोबारा चुकानी होगी फीस,फटाफट चेक करिए अपना स्‍टेटस

पूर्वी और तराई वाले जिलों में बारिश होने की ज्यादा संभावना है. आने वाले दो दिनों में ऐसे कई इलाके हो सकते हैं जहां मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. प्री मॉनसून का सीजन होने की वजह से कुछ ऐसे जिले हो सकते हैं जहां बारिश ना हों लेकिन स्थिति बारिश वाली बनी रहेगी.

आज इन जिलों में होगी बारिश

आज यानी 09 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर , सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. साथ ही मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है. इन जिलों में हवा की गति भी झोंके के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इस वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

राजधानी पटना सहित बिहार के बाकी 19 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. साथ ही मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है. इन जिलों में हवा की गति भी झोंके के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इस वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कैसा रहा 08 मई

08 मई को पूरे बिहार में बादल छाए रहें साथ ही कई जगहों पर बारिश भी होती रही. पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई. हवा में नमी है. इस वजह से गर्मी से राहत है. 08 मई को बिहार का अधिकतम तापमान 37.4°C बक्सर में रिकॉर्ड किया गया.

शेष जिलों का अधिकतम तापमान 29°C से 37°C के बीच दर्ज किया गया. आज यानी 09 मई को बिहार का अधिकतम तापमान 32°C से 36°C के बीच रहने की संभावना है. मौसम की हर अपडेट के लिए लोकल 18 देखते और पढ़ते रहें साथ ही बारिश में अपना ख्याल रखें.

ये भी पढ़ें:- Air India Express कर्मचारियों पर लिया बड़ा एक्शन, ‘सिक लीव’ पर गए सभी कर्मचारियों की छीन ली नौकरी

Exit mobile version