WhatsApp Calling फीचर में होगा बड़ा बदलाव, इस तरह करेगा काम

WahtsApp का इस्तेमाल लाखों लोग ऑडियो या वीडियो कॉल के लिए करते हैं. लेकिन कोई न कोई कमी हमेशा ही दिखाई देती है. ऐसे में कंपनी भी लोगों के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स प्रदान करती है.

अब लोगों की परेशानी को समझते हुए एक और नया फीचर लाने पर काम कर रही है. ऐप पर एक ऐसा फीचर आ रहा है जिससे कि जब कोई व्यक्ति कॉल पर होगा तब उसके सामने नया कॉल हाइलाइटेड दिखाई दे जाएगा. वह शख्स उस कॉल को वहीं से म्यूट या एंड कर सकेगा, और ऐसा करने के लिए उसे मेन स्क्रीन पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Wabetainfo के मुताबिक बार मूल रूप से वॉट्सऐप पर कॉलिंग इंटरफ़ेस का एक मिनी-स्क्रीन वर्जन है जो सुनिश्चित करता है कि आप कॉल पर बने रह सकते हैं और मैसेजिंग ऐप पर मुख्य कॉल इंटरफेस पर जाए बिना इसे एंड या म्यूट कर सकते हैं. ये फीचर अभी एंड्रॉयड पर लिमिटेड टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन उम्मीद की जा रही है जैसे-जैसे टूल डेवलप हो जाएगा और बग से ठीक हो जाएगा, इसे और भी लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- Weather Update: मौसम विभाग ने अगले तीन दिन आंधी और बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

आ रहा है रिएक्शन देने का नया फीचर

वॉट्सऐप एक नए फंक्शन की टेस्टिंग कर रहा है, जो यूज़र्स को मीडिया पर तुरंत रिएक्ट करने और रिप्लाई देने की सुविधा देगा. पिछले साल सितंबर में डेवलपर्स ने ऐप के मीडिया व्यूअर के लिए एक नया रिप्लाई बार पेश किया था, लेकिन लेटेस्ट बीटा मीडिया व्यूअर में एक रिएक्ट बार जोड़ने की बात सामने आई है.

ऑडियो कॉलिंग का बदलेगा अंदाज

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वाट्सऐप के इस ऑडियो कॉल फीचर को Android 2.24.10.18 बीटा वर्जन में देखा गया है। इसे फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर के लिए रोल आउट किया गया है। इस फीचर में यूजर्स को वाटसऐप में ऑडियो कॉलिंग के समय नया कॉल बार मिलेगा। नए इंटरफेस से यूजर्स ऐप में बेहतर तरीके से नेविगेशन कर पाएंगे। यह नया इंटरफेस यूजर की कॉलिंग के दौरान ऐप में नेविगेट करने की दिक्कत को दूर कर देगा। यही नहीं, ऐप के अंदर यूजर्स मल्टीटास्किंग भी कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Latest Price: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए रेट, जानिए अपने शहर के दाम

Exit mobile version