Home India Tax Saving FD : इस में निवेश करे ₹1,00,000 तो कितना होगा...

Tax Saving FD : इस में निवेश करे ₹1,00,000 तो कितना होगा फायदा? देखें SBI, PNB, Canara बैंक और Post Office का रिटर्न

0
670
Tax Saving FD : इस में निवेश करे ₹1,00,000 तो कितना होगा फायदा? देखें SBI, PNB, Canara बैंक और Post Office का रिटर्न
Tax Saving FD : इस में निवेश करे ₹1,00,000 तो कितना होगा फायदा? देखें SBI, PNB, Canara बैंक और Post Office का रिटर्न

5 साल की एफडी को टैक्‍स सेविंग एफडी के तौर पर जाना जाता है. इसमें आपको इनकम टैक्‍स एक्ट के सेक्शन 80C का फायदा मिलता है. सेक्शन 80C के तहत आप अपनी कुल आय से 1.5 लाख रुपए की कटौती का दावा कर सकते हैं.

इस एफडी का ऑप्‍शन आपको बैंक से लेकर पोस्‍ट ऑफिस तक में मिल जाएगा. अलग-अलग बैंकों और पोस्‍ट ऑफिस में इसकी ब्‍याज दर अलग-अलग हो सकती है. जानिए ₹1,00,000 रुपए की एफडी पर SBI, PNB, Canara बैंक और Post Office में कितना रिटर्न मिलेगा.

SBI में कितना रिटर्न

SBI में कितना रिटर्न

SBI में 5 साल की एफडी पर 6.75% ब्‍याज मिल रहा है. वहीं वरिष्‍ठ नागरिकों को 7.25% ब्‍याज दिया जा रहा है. ऐसे में 1,00,000 रुपए जमा करने पर आम आदमी को 1,39,749 रुपए मैच्‍योरिटी अमाउंट के तौर पर मिलेंगे. वहीं वरिष्‍ठ नागरिकों को 7.25% ब्‍याज दर के हिसाब से मैच्‍योरिटी पर 1,43,226 रुपए मिलेंगे

PNB में कितना रिटर्न

PNB में कितना रिटर्न

पीएनबी की बात करें तो यहां 5 साल की एफडी पर 6.50% ब्‍याज मिल रहा है. वहीं सीनियर सिटीजंस को 7.00% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.30% ब्‍याज दिया जा रहा है. ऐसे में 1,00,000 रुपए जमा करने पर सामान्‍य लोगों को 1,38,042 रुपए, सीनियर सिटीजंस को 1,41,478 रुपए और सुपर सीनियर सिटीजंस को 1,43,578 रुपए मैच्‍योरिटी अमाउंट मिलेगा.

Canara बैंक में कितना रिटर्न

Canara बैंक में कितना रिटर्न

केनरा बैंक में 5 साल की FD पर सामान्‍य लोगों को 6.80% और सीनियर सिटीजंस को 7.30% ब्‍याज दिया जा रहा है. ऐसे में कैलकुलेशन करने पर देखें तो सामान्‍य नागरिकों को 1,40,094 रुपए और वरिष्‍ठ नागरिकों को 1,43,578 रुपए मैच्‍योरिटी अमाउंट मिलेगा.

Post Office में कितना रिटर्न

Post Office में कितना रिटर्न

अगर आप पोस्‍ट ऑफिस FD में 1,00,000 रुपए का निवेश करते हैं तो आपको 7.5% के हिसाब से ब्‍याज दिया जाएगा. ऐसे में 5 साल बाद आपको मैच्‍योरिटी अमाउंट 1,44,995 रुपए मिलेगा.

इसे भी पढ़े-

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.