Home Business Small Saving Scheme : स्मॉल सेविंग स्कीम पर सरकार का बड़ा ऐलान,...

Small Saving Scheme : स्मॉल सेविंग स्कीम पर सरकार का बड़ा ऐलान, जानिए PPF, KVP में कितनी होगी कमाई

0
331
Small Saving Scheme : स्मॉल सेविंग स्कीम पर सरकार का बड़ा ऐलान, जानिए PPF, KVP में कितनी होगी कमाई
Small Saving Scheme : स्मॉल सेविंग स्कीम पर सरकार का बड़ा ऐलान, जानिए PPF, KVP में कितनी होगी कमाई

केंद्र सरकार को तिमाही आधार पर स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों की समीक्षा और उन्हें निर्धारित करना होता है. श्यामला गोपीनाथ समिति द्वारा सुझाई गई पद्धति के आधार पर पोस्ट ऑफिस योजनाओं पर ब्याज दरें निर्धारित की जाती हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सरकार ने अगले तीन महीने के लिए क्या ऐलान किया है.

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए पीपीएफ और एनएससी सहित सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. यह लगातार पांचवीं तिमाही है जब स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि एक अप्रैल, 2025 से शुरू होकर 30 जून, 2025 को समाप्त होने वाली तिमाही में स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सरकार की ओर से स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर किस तरह का ऐलान किया है…

स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर इतना मिलेगा ब्याज

नोटिफिकेशन के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी, जबकि तीन साल की सावधि जमा पर दर मौजूदा तिमाही में 7.1 प्रतिशत पर बरकरार रहेगी. लोकप्रिय पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और पो​स्ट डाकघर बचत जमा योजनाओं की ब्याज दरें भी अगली तिमाही के लिए क्रमशः 7.1 प्रतिशत और चार प्रतिशत पर बरकरार रखी गई हैं. किसान विकास पत्र पर ब्याज दर पहले की तरह 7.5 प्रतिशत होगी और यह निवेश 115 महीनों में परिपक्व होगा. राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) पर ब्याज दर अप्रैल-जून 2025 की अवधि के लिए 7.7 प्रतिशत पर बनी रहेगी.

स्मॉल सेविंग स्कीम अप्रैल से जून 2025 तक ब्याज दर (फीसदी में)
सेविंग डिपॉजिट 4
1 साल की एफडी 6.9
2 साल की एफडी 7
3 साल की एफडी 7.1
5 साल की एफडी 7.5
5 साल की एफडी 6.7
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 8.2
मंथली इनकम सेविंग अकाउंट 7.4
पब्लिक प्रोविडेंट फंड 7.1
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट 7.7
किसान विकास पत्र 7.5 (115 महीने में परिपक्व होगा)
सुकन्या समृद्धि अकाउंट 8.2

मौजूदा तिमाही की तरह मासिक आय योजना निवेशकों के लिए 7.4 प्रतिशत अर्जित करेगी. इसके साथ ही डाकघरों और बैंकों द्वारा संचालित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को लगातार पांचवीं तिमाही के लिए अपरिवर्तित छोड़ दिया गया है. सरकार ने ब्याज दरों में पिछली बार बदलाव 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए कुछ योजनाओं में किया था. सरकार हर तिमाही में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की अधिसूचना जारी करती है.

कब हुआ था आखिरी बार बदलाव?

स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में आखिरी बार वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही यानी जनवरी से मार्च 2024 के बीच बदलाव किया गया था. उस समय सरकार ने 3 साल की एफडी और सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी. 3 साल की एफडी के लिए ब्याज दर 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दी गई थी, और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के लिए इसे 8% से बढ़ाकर 8.2 फीसदी कर दिया गया था. बाकी योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया. हालांकि, अप्रैल 2024 से छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरें कैसे निर्धारित होती हैं?

केंद्र सरकार को तिमाही आधार पर स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों की समीक्षा और उन्हें निर्धारित करना होता है. श्यामला गोपीनाथ समिति द्वारा सुझाई गई पद्धति के आधार पर पोस्ट ऑफिस योजनाओं पर ब्याज दरें निर्धारित की जाती हैं. समिति की सिफारिशों के अनुसार, स्मॉल सेविंग स्कीम्स के लिए ब्याज दरें संबंधित मैच्योरिटी अवधि वाले सरकारी बॉन्ड की यील्ड से 25 से 100 आधार अंक (100 आधार अंक = 1 फीसदी) अधिक होनी चाहिए.