SBI FD Scheme : SBI में सिर्फ 1 लाख रुपये जमा करें और 24,604 रुपये का निश्चित ब्याज पाएं

SBI Savings Schemes: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक-एसबीआई ने अलग-अलग अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी तक की कटौती की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसी महीने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की थी। इसके बाद देश के सभी बैंकों ने लोन पर ब्याज दरों के साथ-साथ जमा पर ब्याज दरों में भी कटौती शुरू कर दी।

इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक ने भी अपनी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें घटा दी हैं। साथ ही, इस कटौती के बाद भी एसबीआई एफडी योजनाएं अभी भी उच्च ब्याज दर दे रही हैं। आज हम आपको एसबीआई की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप सिर्फ 1 लाख रुपये जमा करके 24,604 रुपये का निश्चित ब्याज पा सकते हैं।

SBI ने आम लोगों के लिए FD की ब्याज दरें 3.50%-7.25% से घटाकर 3.50%-7.05% कर दी हैं। यह सरकारी बैंक अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर 4.00% से 7.55% ब्याज दे रहा है। जो पहले 7.75% तक था। भारतीय स्टेट बैंक 2 साल से 3 साल की FD योजनाओं पर आम लोगों को 6.90% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% ब्याज दे रहा है। ब्याज दर में कटौती से पहले इस योजना पर आम लोगों को 7.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज मिल रहा था। यानी SBI ने इस योजना पर ब्याज दर में 0.10% की कटौती की है।

अगर आप SBI में 3 साल की FD में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 24,604 रुपये तक का निश्चित ब्याज मिलेगा। अगर आप सामान्य नागरिक हैं यानी आपकी उम्र 60 साल से कम है तो 1 लाख रुपये जमा करने पर आपको कुल 1,22,781 रुपये मिलेंगे। जिसमें 22,781 रुपये का निश्चित ब्याज शामिल है।

अगर आप सीनियर सिटीजन हैं यानी 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं तो इस स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करने पर आपको कुल 1,24,604 रुपये मिलेंगे। जिसमें 24,604 रुपये का निश्चित ब्याज शामिल है।

PNB की ये जबरदस्त स्कीम, इस स्कीम में सिर्फ जमा करें ₹2,00,000 और पाएं 49 ह़जार रूपए से ज्यादा का ब्याज…!

Exit mobile version