Home Jobs RRB NTPC Recruitment 2024 : रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका!...

RRB NTPC Recruitment 2024 : रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! ये कैंडिडेट्स तुरंत करें अप्लाई

0
RRB NTPC Recruitment 2024 : रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! ये कैंडिडेट्स तुरंत करें अप्लाई

RRB NTPC Recruitment 2024:: रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार भारतीय रेलवे में 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी.

ये भर्ती अभियान रेलवे में कुल 3445 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है. कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी.

RRB एनटीपीसी के लिए अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है.

RRB एनटीपीसी के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि रिजर्व्ड कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

भर्ती अभियान के तहत कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। जबकि अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क के पद पर चयनित अभ्यर्थी को 19,900 रुपये सैलरी मिलेगी.

इस अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अक्टूबर 2024 तय की गई है. आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक साइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा.

LIC New Jeevan Shanti Policy : सिर्फ एक बार पैसा लगाएं और जीवन भर पाएं ₹1 लाख पेंशन, जानें इसके अन्य फायदे

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version