Home Jobs NHAI Recruitment 2024: NHAI में नौकरी पाने का सुनहरा, तुरंत करें आवेदन,...

NHAI Recruitment 2024: NHAI में नौकरी पाने का सुनहरा, तुरंत करें आवेदन, मिलेगी 2.1 लाख सैलरी

0
NHAI Recruitment 2024: NHAI में नौकरी पाने का सुनहरा, तुरंत करें आवेदन, मिलेगी 2.1 लाख सैलरी

 NHAI Recruitment 2024: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है. इन पदों पर अगर आप आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

NHAI Recruitment 2024 Notification: अगर आप भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में मैनेजर की नौकरी पाने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. एनएचएआई ने इसके लिए जनरल मैनेजर (लीगल), डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल), मैनेजर (प्रशासन) और असिस्टेंट मैनेजर (प्रशासन) के पदों के वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे एनएचएआई (NHAI) की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं.

एनएचएआई (NHAI) के इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 9 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो 8 जुलाई तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

NHAI Recruitment 2024: इन पदों पर होगी भर्तियां

एनएचएआई भर्ती 2024 की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार नीचे दिए गए पदों पर भर्तियां की जाएगी.

NHAI Recruitment 2024: आयुसीमा

एनएचएआई के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. तभी वे आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे.

NHAI Recruitment 2024: सैलरी

जनरल मैनेजर (लीगल)- 7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स के पे लेवल-13 के तहत 123100 रुपये से 215900 रुपये तक

डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- पे लेवल-12 के तहत 78800 रुपये से 209200 रुपये तक

मैनेजर (प्रशासन)- 15600 रुपये से 39100 रुपये तक

असिस्टेंट मैनेजर (प्रशासन)– 9300 रुपये से 34800 रुपये तक

NHAI Recruitment 2024: एनएचएआई में ऐसे मिलती है नौकरी

जो भी उम्मीदवार एनएचएआई में नौकरी पाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

NHAI Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक

NHAI Recruitment 2024 Notification

 

अन्य जानकारी

एनएचएआई के इस भर्ती के लिए जो भी आवेदन कर रहे हैं, उन्हें अपने आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरकर संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा.

पता: डीजीएम (एचआर/एडमिन)-III भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्लॉट संख्या जी5-एवं6, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली-110075

इसे भी पढ़े-
Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version