Home India New Vande Bharat: अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत, जाने क्या...

New Vande Bharat: अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत, जाने क्या होगी टाइमिंग

0
843

Vande Bharat: देशभर में लोकप्रिय हो रही वंदे भारत ट्रेन का परिचालन लगातार अलग-अलग रूटों पर किया जा रहा है। यह ट्रेन किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। हर यात्री चाहता है कि यह ट्रेन उनके शहर से होकर गुजरे। भारी डिमांड को ध्यान में रखते हुए रेलवे साउथ के लोकप्रिय रूट पर वंदे भारत को चला सकता है। जी हां, ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द बेंगलुरु और एर्नाकुलम के बीच वंदे भारत संचालित होगी। अगर यह बात सच होती है तो दक्षिण भारत के दो सबसे भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन के बीच वंदे भारत पटरी पर फर्राटा भरेगी।

क्या हो सकता है टाइम टेबल और पड़ाव


मातृभूमि की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन सुबह 5 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी और दोपहर 1:35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बेंगलुरु से दोपहर 2:05 बजे रवाना होगी और रात 10:45 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। अपने इस सफर में यह वंदे भारत त्रिशूर, पलक्कड़, कोयंबटूर, इरोड और सेलम जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।

केरल में वंदे भारत ट्रेनें काफी हिट रही हैं। ‘मनोरामा’ की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय से एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर वंदे भारत ट्रेन की मांग की जा रही है, लेकिन रखरखाव कार्य करने की कोई सुविधा नहीं होने के कारण इसे अभी तक प्रदान नहीं किया जा सका है। हालांकि, एर्नाकुलम में एक विद्युतीकृत पिट लाइन जल्द ही चालू की जाएगी।

काफी दिनों से है इस रूट पर डिमांड


केरल के सांसद हिबी ईडन ने हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने बेंगलुरु-एर्नाकुलम रूट पर वंदे भारत चलाने की जरूरत के बारे में बताया है। इसमें यह भी कहा गया है कि यदि यह ट्रेन सुबह पांच बजे बेंगलुरु से चलाई जाती है तो काफी यात्रियों को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है।

 

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.