Home Bihar News Manoj Jha Statement : नीतीश कुमार पर हमला को लेकर आरजेडी सांसद...

Manoj Jha Statement : नीतीश कुमार पर हमला को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कही बड़ी बात…बताया तेजस्वी यादव का प्लान

0
883

आरजेडी सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने बुधवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के किए गए कामों का जिक्र किया और उबलब्धियां गिनाईं. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. 

तेजस्वी के अधूरे कामों को लेकर मनोज झा ने नीतीश कुमार से कहा कि इसे सिर्फ इसलिए मत रोक दीजिएगा कि ये सपना तेजस्वी यादव का था, बल्कि ये सपना बिहार का था. तेजस्वी यादव ने उस पर मुहर लगा दी थी.

मनोज झा ने कहा कि आशा कर्मियों की मांग पर सब कुछ हो चुका है. हस्ताक्षर हो चुके हैं. तेजस्वी यादव से राजनीतिक लड़ाई लड़िए. वो झुकेंगे नहीं. वो उस मिट्टी से बने हैं. लालू यादव के बेटे हैं, लेकिन आशा कर्मियों का जो मानदेय बढ़ चुका है उसको मत रोकिए.

उन्होंने कहा, “मोइनुल हक स्टेडियम में कुछ दिनों पहले तेजस्वी यादव गए थे. सारा चीज उसका प्रोसेस हो चुका है. कई अस्पतालों के कायापलट का सारा प्रोसेस हो चुका है. फाइव स्टार होटल और निवेश को लेकर भी काफी कुछ हो चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री जी सिर्फ इसे इसलिए मत रोक दीजिएगा कि ये सपना तेजस्वी यादव का था. ये सपना बिहार का था.”

‘जातीय गणना तेजस्वी यादव की देन’

आगे मनोज झा ने कहा कि दस लाख नौकरी की प्रतिबद्धता आरजेडी की थी. नीतीश कुमार वर्षों से शासन में हैं. पहले कभी नौकरी की चर्चा नहीं हुई. अब बिहार के युवा हताश हैं. सरकार रोजगार के लिए बनती है. जातीय गणना तेजस्वी यादव की देन हैं. उन्होंने ही आवाज उठाई.

‘सड़क पर निकलेंगे तेजस्वी यादव’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरजेडी नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अभी एक लाख पैंतीस हजार से ज्यादा पद स्वास्थ्य विभाग में सृजित किए थे.

अब उसे नीतीश कुमार भंग न कर दें, इसे पूरा करें. एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति का पद तेजस्वी यादव ने सृजित किया था. नीतीश कुमार डर भय को लेकर निकल गए. भाग गए. तेजस्वी यादव के आगे का प्लान बताते हुए मनोज झा ने कहा कि अब वह सड़क पर भी निकलेंगे.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.